क्रिकेट

NZ vs IND: अर्शदीप सिंह के पास आज एक महारिकॉर्ड तोड़ने का मौका, 2 विकेट लेते ही बनेंगे वर्ल्ड के नंबर-1 गेंदबाज

Arshdeep Singh: अर्शदीप सिंह के पास आज वेंलिंगटन में जोश लिटिल का T20I में एक कैलेंडर साल में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है। दो विकेट लेते ही वह इस मामले में दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज बन जाएंगे।
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2026, 8:05 AM IST
Arshdeep Singh
विकेट लेने का जश्‍न मनाते अर्शदीप सिंह। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

Arshdeep Singh T20I Record: भारत के स्‍टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में अपने करियर का एक बड़ा मुकाम हासिल किया। वह एक कैलेंडर वर्ष में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। अब भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला 27 अक्‍टूबर को वेंलिंगटन के हेनरी स्‍टेडियम में भारतीय समयानुसार, दोपहर 12.30 बजे से खेला जाएगा। वेलिंगटन में खेले जाने वाले इस मैच में अर्शदीप के पास एक कैलेंडर साल में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले दुनिया के शीर्ष गेंदबाज (फुल मेंबर टीम) बनने का मौका है। दो विकेट लेते ही वह चार साल पुराना वर्ल्‍ड रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

पिछले ही मैच में भारत के नंबर-1 गेंदबाज बने अर्शदीप सिंह

बता दें कि क्राइस्‍टचर्च में खेले गए दूसरे टी20 में अर्शदीप सिंह ने 33 रन देकर दो विकेट लिए और 2026 में अपने विकेटों की संख्या 38 कर ली। इसके साथ ही उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक 37 विकेटों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जो उन्‍होंने 2022 में बनाया था। अर्शदीप ने सिर्फ 26 पारियों में यह मुकाम हासिल किया, जिसे भुवी 31 पारियों में बनाया था।

एक कैलेंडर वर्ष में T20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

रैंकगेंदबाजमैचविकेटसर्वश्रेष्ठ गेंदबाजीइकॉनमी5 विकेटसाल
1अर्शदीप सिंह29*38*5/519.2912026
2भुवनेश्वर कुमार32375/46.9812022
3अर्शदीप सिंह18364/97.4902024
4वरुण चक्रवर्ती20365/247.0812025
5अर्शदीप सिंह21334/378.1702022
6अक्षर पटेल29*323/278.92——

अर्शदीप के निशाने पर अब एक और वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

अर्शदीप पुरुषों के टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक कैलेंडर साल में फुल-मेंबर देशों के सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्‍ट में शामिल हो गए हैं और इस वर्ल्‍ड रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ दो विकेट ही दूर हैं। इस मामले में आयरलैंड के जोश लिटिल टॉप पर हैं, जिन्‍होंने 2022 में 39 विकेट लिए थे। वहीं, बाएं हाथ के भारतीय पेसर ने श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, जिन्‍होंने 2024 में 38 विकेट लिए थे।

एक कैलेंडर वर्ष में फुल मेंबर टीमों के लिए सबसे ज्यादा T20I विकेट

रैंकगेंदबाजटीमसालविकेट
1जोश लिटिलआयरलैंड202239
2वानिंदु हसरंगाश्रीलंका202438
2अर्शदीप सिंहभारत202638
4भुवनेश्वर कुमारभारत202237
Updated on:
27 Oct 2026, 8:05 AM IST
Published on:
Also Read
View All