क्रिकेट

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर से की सगाई, एक ही दिन में मिली दो बड़ी खुशखबरी

Arshdeep Singh Engagement: अर्शदीप सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर से सगाई कर ली है। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया और समरीन कौर ने हां कह दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Nov 2026, 5:57 PM IST
Arshdeep Singh gets engaged
अर्शदीप सिंह ने सगाई कर ली है। फोटो- X post/ @cricsam02

भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के लिए आज का दिन बहुत खास है। उन्हें एक ही दिन में दो बड़ी खुशखबरी मिली है। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर से सगाई कर ली है। मुबंई इंडियंस में शामिल होने के बाद अर्शदीप ने समरीन को प्रपोज किया है, जिसका जवाब उन्हें हां में मिला। अर्शदीप फिलहाल न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं और यहीं दोनों ने सगाई की है। सगाई की जानकारी समरीन ऩे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करके दी।

क्या करती हैं समरीन कौर?

जम्मू कश्मीर से आने वाली 27 वर्षीय समरीन कौर मॉडल और एक्ट्रेस हैं। ये पहली बार चर्चा में साल 2018 में आई थी। तब इन्होंने फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व किया था और फाइनलिस्ट बनी थी। इसके अलावा एक्टिंग की दुनिया में अपना पहला कदम उन्होंने पंजाबी फिल्म सरदार जी 2 के जरिए रखा जो साल 2016 में आई थी। इसके अलावा दो हिंदी फिल्मों नेल पॉलिश और कबीर खान की फिल्म 83 में भी काम किया है।

खबर अपडेट की जा रही है...

Updated on:
11 Nov 2026, 5:57 PM IST
Published on: