क्रिकेट

Syed Mushtaq Ali Trophy: अरुण कार्तिक ने तमिलनाडु को फाइनल में पहुंचाया

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट: केबी अरुण कार्तिक के नाबाद 89 रनों की बदौलत तमिलनाडु ने शुक्रवार को पहले सेमीफाइनल में राजस्थान को 7 विकेट से हराया। तमिलनाडु पिछले साल खिताबी मुकाबले में कर्नाटक से सिर्फ एक रन से हार गया था.....  
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jan 2021, 9:58 PM IST
arun_nayar.jpg

नई दिल्ली। अरुण कार्तिक (Arun Karthik) की नाबाद 89 रनों की पारी की बदौलत तमिलनाडु (Tamil Nadu) ने शुक्रवार को यहां राजस्थान (Rajasthan) को सात विकेट से हराकर टी20 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) के फाइनल में जगह बना ली। चौथे विकेट के लिए कार्तिक (9 चौके, 3 छक्के) और कप्तान दिनेश कार्तिक (17 रन, 3 चौके)के बीच हुई 89 रनों की साझेदारी ने तमिलनाडु को आठ गेंद शेष रहते लक्ष्य का पीछा करने में मदद की।

राजस्थान ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 154 रन बनाए थे और तमिलनाडु ने इस लक्ष्य को 18.4 ओवरों में तीन विकेट पर 158 रन बनाकर हासिल कर लिया। उसकी ओर से नरेंद्र जगदीसन ने 28 रनों का योगदान दिया। इससे पहले, तेज गेंदबाज एम. मोहम्मद ने चार विकेट लिए और उनकी इस शानदार गेंदबाजी की मदद से तमिलनाडु ने राजस्थान को कम स्कोर पर रोक दिया। कप्तान अशोक मेनारिया 51 रन बनाकर राजस्थान के सर्वोच्च स्कोरर रहे।

संक्षिप्त स्कोर: राजस्थान 20 ओवर में 154/9 विकेट (अशोक मेनारिया 51, अरिजीत गुप्ता 45; एम. मोहम्मद 4/24) तमिलनाडु से 18.4 ओवर में 158/3 विकेट से हार गए (अरुण कार्तिक 89 नाबाद, नरेंद्र जगदीसन 28; तनवीर उल हक 1/22)।

Published on: