क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ने वाले वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर के पास आज नंबर-1 बनने का मौका, निशाने पर 13 साल पुराना रिकॉर्ड

Pakistan vs India in U19 Asia Cup 2026: अंडर-19 एशिया कप 2026 में आज शनिवार को भारत और पाकिस्‍तान के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। जहां एक अंडर-19 एशिया कप में सबसे ज्‍यादा रनों के मामले में वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ने वाले वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग की नजर यशस्‍वी जायसवाल और उन्मुक्त चंद के रिकॉर्ड तोड़कर नंबर-1 भारतीय बनने पर होगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Nov 2026, 8:45 AM IST
Pakistan vs India in U19 Asia Cup 2026, Aryavir Sehwag,
आर्यवीर सहवाग। (फाइल फोटो सोर्स: एक्‍स@/ImTanujSingh)

Pakistan vs India in U19 Asia Cup 2026 Final: एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला शनिवार 14 नवंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्‍तान के बीच खेला जाना है। पिछले साल खिताबी मुकाबले में भारत को पाकिस्‍तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। लक्ष्‍य रायचंदानी की अगुवाई वाली युवा टीम इंडिया अब उसी हार का हिसाब चुकता करने उतरेगी। जहां क्रिकेट फैंस को टूर्नामेंट में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग से बड़ी उम्‍मीदें होगी। वहीं, आर्यवीर के पास भी एशिया कप के एडिशन में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले शीर्ष बल्‍लेबाज बनने का मौका होगा।

यशस्‍वी जायसवाल और उन्‍मुक्‍त चंद के रिकॉर्ड तोड़ नंबर-1 बनने का मौका

आर्यवीर सहवाग ने सेमीफाइनल मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेलते हुए एक अंडर-19 एशिया कप एडिशन में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले प्‍लेयर्स की सूची में शुभमन गिल, वैभव सूर्यवंशी और अभिज्ञान कुंडू को पीछे छोड़ा था। अब फाइनल में पाकिस्‍तान के खिलाफ 16 रन बनाते ही वह यशस्‍वी जायसवाल को पीछे छोड़ देंगे। अगर वह खिताबी मुकाबले में 68 रन बनाने में सफल हो जाते हैं, तो सूची में शीर्ष पर काबिज उन्‍मुक्‍त चंद के रिकॉर्ड को भी तोड़ देंगे। जब 2013 के एडिशन में उन्‍मुक्‍त ने 370 रन बनाए थे।

अंडर-19 एशिया कप के एक संस्करण में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

रैंकबल्लेबाजमैचरनसर्वोच्च स्कोरऔसतस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतकचौकेछक्के
1उन्मुक्त चंद537012174.0075.3520346
2यशस्वी जायसवाल431810479.5081.9512319
3आर्यवीर सहवाग4303160101.0095.58122916
4हिमांशु राणा528313056.6096.2512264
5अभिज्ञान कुंडू5276209*138.00142.26102012
6वैभव सूर्यवंशी526117152.20182.51111820
7शुभमन गिल52527850.4086.8903253
8हरनूर सिंह525112050.2082.2911280

अंडर-19 एशिया कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

रैंकखिलाड़ीटीममैचरनसर्वोच्च स्कोरऔसतस्ट्राइक रेट10050संस्करण
1समीर मिन्हासपाकिस्तान5471177*157.00117.45212025/26
2सामी असलमपाकिस्तान5461134115.2587.14222012
3सामी असलमपाकिस्तान537910875.8091.76222013/14
4अशिकुर रहमान शिबलीबांग्लादेश5378129126.0084.37222023/24
5उन्मुक्त चंदभारत537012174.0075.35202012
6शहजैब खानपाकिस्तान433615984.0094.64202024/25
7यशस्वी जायसवालभारत431810479.5081.95122018/19
8आर्यवीर सहवागभारत4303160101.0095.58122026/27
Updated on:
14 Nov 2026, 8:45 AM IST
Published on: