क्रिकेट

उमेश यादव ने अपने शानदार प्रदर्शन का पूरा श्रेय इस पूर्व खिलाड़ी को दिया, कहा अब करूंगा टीम में वापसी

इस आईपीएल में उमेश यादव ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने अपनी इस शानदार गेंदबाजी का श्रेय पूर्व भारतीय गेंदबाज और टीम के गेंदबाजी कोच आशीष नेहरा को दिया है।
2 min read
• •
Updated: 9 Jun 2018, 12:09 PM IST
rcb
उमेश यादव ने अपने शानदार प्रदर्शन का पूरा श्रेय इस पूर्व खिलाड़ी को दिया, कहा अब करूंगा टीम में वापसी

नई दिल्ली। आईपीएल का ये सीजन भले ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के लिए अच्छा ना रहा हो लेकिन आरसीबी के इस खिलाड़ी के लिए ये सीजन किसी सपने से काम नहीं था। इस आईपीएल में भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव ने अपने करियर का सबसे शानदार प्रदर्शन किया। उमेश ने अपनी इस शानदार गेंदबाजी का श्रेय पूर्व भारतीय गेंदबाज और टीम के गेंदबाजी कोच आशीष नेहरा को दिया है।

नेहरा को जाता है इसका श्रेय
जी हां! उमेश यादव ने बताया के उनके इस प्रदर्शन का पूरा श्रेय आशीष नेहरा को जाता है। आशीष ने उन्हें सिंगल स्टंप ट्रेनिंग दी थी। उमेश यादव ने कहा कि जैसे के आप जानते हैं कि नेहरा भाई को तेज गेंदबाजी की अच्छी जानकारी है। इस आईपीएल में मैंने उनके साथ काफी वक़्त बिताया। उनके अनुभव से अपनी तकनीक में सुधर किए। इतना ही नहीं उमेश ने कहा आने वाले टेस्ट मैच में ये तकनीक में अपनाऊंगा और अच्छा रिजल्ट लाने की कोशिश करूंगा।

सिंगल स्टंप ट्रेनिंग ने की मदद
उमेश ने आगे बताया “आशीष भाई ने आईपीएल में मुझसे कहा था कि सटीक गेंदबाजी के लिए सिंगल स्टंप पर गेंदबाजी करने का अभ्यास करें। हमने एसजी टेस्ट और डयूक्स दोनों में ही ऐसा किया। साथ ही उन्होंने ने यह भी कहा कि आउटस्विंगर मेरी स्टाक गेंद हैं तो मैं इसे ऑफ स्टम्प में करने का अभ्यास करूं। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की पिचों में एक ही लेंथ में गेंदबाजी करनी चाहिए। बहुत कुछ करने की कोशिश में गड़बड़ हो जाता है।”

आईपीएल में किया शानदार प्रदर्शन
बता दें इस आईपीएल में 14 मैचों में 7.86 की इकॉनमी से 20 विकेट चटकाए थे। जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3 विकेट लेकर 23 था। उमेश यादव 14 जून से अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में खेलेंगे। ऐसे में इस ऐतहासिक टेस्ट मैच में उमेश से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है।

Published on: