क्रिकेट

Asia cup 2022: एशिया कप से पहले बांग्लादेश को दोहरा झटका, मेहदी हसन और हसन महमूद को लगी चोट

Asia cup 2022: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद और ऑलराउंडर महेदी हसन एशिया कप से पहले चोटिल हो गए हैं। शनिवार को टीम के अभ्यास सत्र के दौरान दोनों को चोट लगी।। महमूद को टखने की चोट के कारण मैदान छोड़ना पड़ा, जबकि महेदी की पैर पर गेंद लगी और वह बाहर चले गए।
2 min read
• •
Updated: 23 Aug 2022, 2:29 PM IST
bangladesh.png

Asia cup 2022: एशिया कप 2022 का आगाज 27 अगस्त से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होने जा रहा है। इससे पहले खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला जारी है। भारत पाकिस्तान और श्रीलंका के बाद अब बांग्लादेश भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद और विकेटकीपर नुरुल हसन चोटिल हो गए हैं। इन फॉर्म बल्लेबाज लिटन दास पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हैं और अब दो और खिलाड़ी ट्रेनिंग सेशन के दौरान चोटिल हो गए हैं।

दो प्रमुख खिलाड़ियों का चोटिल होना बांग्लादेश के पहली बार एशिया कप जीतने के अभियान के लिए दोहरा झटका है। बांग्लादेश एशिया कप में तीन बार-2012, 2016 और 2018 -उपविजेता रह चुका है लेकिन कभी भी यह ट्रॉफी नहीं जीत पाया है। हसन पिछले सप्ताह ट्रेनिंग के दौरान अपना टखना चोटिल कर बैठे थे और वह एक महीने तक एक्शन से बाहर रहेंगे जबकि नुरुल चोटिल उंगली की सर्जरी के कारण बाहर रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Asia Cup 2022: कोविड पॉज़िटिव हुए राहुल द्रविड़, एशिया कप से हो सकते हैं बाहर

बाएं हाथ के बल्लेबाज मोहम्मद नईम हाल के वेस्ट इंडीज दौरे में शानदार फॉर्म दिखाने के कारण टीम में चुने गए हैं। इससे पहले भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी और श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुष्मंता चमीरा चोटिल हो चुके हैं और टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

बता दें बांग्लादेश की 17 सदस्यीय टीम मंगलवार को ढाका से दुबई के लिए रवाना होगी। स्टार आलराउंडर शाकिब अल हसन एशिया कप में टीम का नेतृत्व करेंगे। उन्हें इस महीने के शुरू में टी20 कप्तान के रूप में बहाल किया गया है। लेकिन उन्होंने छह टीमों की इस प्रतियोगिता में अपनी टीम से ज्यादा उम्मीदें नहीं लगाई हैं जबकि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर शेन वाटसन का मानना है कि बांग्लादेश ने शाकिब को एक बार फिर कप्तान बनाकर सही फैसला किया है।

Published on:
Also Read
View All
NZ vs IND: भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले वेलिंगटन में चल रही तेज हवा, प्रैक्टिस करना भी हुआ मुश्किल, BCCI ने पोस्ट किया वीडियो

NZA vs INDA: 2 दिन तक पिछड़ने के बाद टीम इंडिया का जबरदस्‍त कमबैक, आकिब नबी ने बरपाया कहर, अब जीत से सिर्फ 4 विकेट दूर

NZ vs IND: अर्शदीप सिंह के पास आज एक महारिकॉर्ड तोड़ने का मौका, 2 विकेट लेते ही बनेंगे वर्ल्ड के नंबर-1 गेंदबाज

जो रोहित-विराट भी नहीं तोड़ पाए, उस सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड को तोड़ेंगे संजू सैमसन! वेलिंगटन में करना होगा ये काम

IND vs NZ: वेलिंगटन की पिच पर टी20 में औसतन कितने रन बनते हैं? तीसरे टी20 से पहले जानें मैदान के दिलचस्प आंकड़े