27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NZA vs INDA: 2 दिन तक पिछड़ने के बाद टीम इंडिया का जबरदस्‍त कमबैक, आकिब नबी ने बरपाया कहर, अब जीत से सिर्फ 4 विकेट दूर

NZA vs INDA 1st Unofficial Test: भारत ए ने न्‍यूजीलैंड ए के खिलाफ चार दिवसीय अनौपचारिक टेस्‍ट के पहले दो दिन पिछड़ने के बाद शानदार कमबैक किया है। अब भारतीय टीम आखिरी सेशन में जीत से सिर्फ चार विकेट दूर है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 27 Oct 2026, 9:26 AM IST

NZA vs INDA 1st Unofficial Test

भारतीय तेज गेंदबाज आकिब नबी। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/CricCrazyJohns)

New Zealand A vs India A 1st Unofficial Test: भारत ए ने न्‍यूजीलैंड ए के बीच चार दिवसीय अनौपचारिक टेस्‍ट लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में अपनी पहली पारी में महज 113 रन पर सिमटने वाली भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में शानदार कमबैक किया और स्‍कोर बोर्ड पर 516 रन लगाते हुए न्‍यूजीलैंड के सामने 313 रन का लक्ष्‍य रखा। मुकाबले के आखिरी दिन न्‍यूजीलैंड की टीम 132 के स्‍कोर पर अपने छह विकेट गंवा चुकी है। अब यहां से भारत को जीत के लिए चार विकेट की दरकार है। चाय काल तक कर्टिस हीफी 96 गेंदों पर 58 रन और फ्रेजर शेट शून्‍य पर खेल रहे हैं। वहीं, भारत की ओर से आकिब नबी ने जबरदस्‍त प्रदर्शन करते हुए शुरुआती तीन विकेट अपने नाम किए हैं।

भारत की पहली पारी महज 113 रन पर सिमटी

केएल राहुल (0), यशस्‍वी जायसवाल (17) और साई सुदर्शन (0) के फेल होने के चलते भारत की पहली पारी मजह 113 रन पर सिमट गई थी। टीम इंडिया के लिए यश राठौर ने नाबाज 44 और देवदत्‍त पडिक्‍कल ने 32 रन बनाए थे। इनके अलावा पांच खिलाड़ी शून्‍य के स्‍कोर पर आउट हुए थे। इसके जवाब में न्‍यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 317 रन बनाते हुए पहली पारी के आधार पर 204 रन की बड़ी बढ़त हासिल की।

भारत ने रखा 313 रन का लक्ष्‍य

भारत की दूसरी पारी में यशस्‍वी जायसवाल (5) और केएल राहुल (4) एक बार फिर फेल हुए, लेकिन देवदत्‍त पडिक्‍कल और साई सुदर्शन ने तीसरे विकेट के लिए 215 रन की साझेदारी करते हुए टीम इंडिया का मुकाबले में कमबैक कराया। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 516 रन बनाते हुए न्‍यूजीलैंड के सामने 313 रन का लक्ष्‍य रखा। भारतीय टीम की ओर से इस पारी में देवदत्‍त पडिक्‍कल ने 248 गेंदों पर 24 चौके और 3 छक्‍कों की मदद से 199 रन बनाए, वह अपने दोहरे शतक से महज एक रन से चूक गए। वहीं, साई सुदर्शन ने 91 रन, यश राठौर ने 66 रन और वॉशिंगटन सुंदर ने 52 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

जीत से सिर्फ चार विकेट दूर भारत

भारत से मिले 313 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी न्‍यूजीलैंड की शुरुआत बेहद ही खराब रही। उसे महज 13 रन के स्‍कोर तक आकिब नबी ने बैक-टू-बैक तीन झटके देते हुए बैकफुट पर धकेल दिया। चौथे और आखिरी दिन चाय काल तक न्‍यूजीलैंड ने 6 विकेट खोकर 132 रन स्‍कोर पर बोर्ड पर लगा लिए हैं। भारतीय टीम अब जीत से सिर्फ चार विकेट दूर है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग