भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली ने एशिया कप से पहले विराट कोहली के बारे में काफी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि विराट कोहली एशिया कप में ना सिर्फ फॉर्म हासिल करेंगे बल्कि सेंचुरी भी लगा सकते हैं।
बीसीसीआई प्रेसिडेंट और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने विराट कोहली पर काफी बड़ा बयान दिया है। गांगुली ने एशिया कप को लेकर विराट की फॉर्म पर बयान दिया है। सौरव गांगुली का मानना है कि विराट कोहली जल्द ही फॉर्म में लौट सकते हैं और एशिया कप में भारत के लिए सेंचुरी बना सकते हैं। आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से विराट कोहली खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। आखिरी बार वह क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ संघर्ष करते हुए नजर आए थे। टेस्ट, वनडे और टी-20 में उनके बल्ले से रन नहीं निकले, इंग्लैंड के खिलाफ पांचवे टेस्ट मैच में उन्होंने 2 पारियों में 31 रन बनाए तो वही दो वनडे मैचों में वह मात्र 33 रन ही बना पाए। इसके बाद वह T20 में भी फ्लॉप रहे
इसके बाद विराट कोहली को वेस्टइंडीज और जिंबाब्वे दौरे पर आराम दिया गया है। अब विराट कोहली एशिया कप 2022 में खेलते हुए नजर आएंगे। बता दें कि इस बार एशिया कप श्रीलंका की मेजबानी में 27 अगस्त से यूएई में होने जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान बांग्लादेश के अलावा एक टीम क्वालिफिकेशन राउंड के बाद शामिल होगी। लेकिन इससे पहले सौरव गांगुली का बयान काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: एशिया कप के लिए अफगानिस्तान ने किया टीम का ऐलान, हार्दिक पांड्या के दोस्त को मिली जगह
Can Virat Kohli Make Century in Asia Cup 2022?
सौरव गांगुली ने स्पोर्ट्स तक को दिए अपने इंटरव्यू में कहा है कि 'उन्हें (Virat Kohli) प्रैक्टिस करने दीजिए, उन्हें अपने मैच खेलने दीजिए। वह एक बहुत बड़े खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारत के लिए काफी रन बनाए हैं। मुझे उम्मीद है कि वह वापसी करेंगे, वह शतक नहीं बना पा रहे हैं और मुझे यकीन है कि वह एशिया कप में अपनी खराब फॉर्म को पीछे छोड़ लय में नजर आएंगे और भारत के लिए शतक लगाएंगे।'
यह भी पढ़ें: Asia Cup में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले 3 भारतीय खिलाड़ी