क्रिकेट

Asia Cup 2022: हांगकांग मुकाबले से पहले विराट कोहली ने जिम में बहाया पसीना

Asia Cup 2022: एशिया कप के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली जिम में जमकर कसरत करते हुए नजर आ रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Aug 2022, 6:09 PM IST
Virat Kohli
Virat Kohli

India vs Hong Kong: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली हांगकांग के खिलाफ एशिया कप में मैच से पहले जिम में पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर विराट कोहली के फोटोज को काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है जिसमें वह जिम में एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि एशिया कप 2022 के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम का सामना चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से हुआ। इस मैच में भारतीय टीम ने 5 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी और भारत की जीत में विराट कोहली ने महत्वपूर्ण 35 रन बनाकर योगदान दिया था। अब भारत का सामना 31 अगस्त को हांगकांग से होगा

भारतीय टीम का अब एशिया कप के चौथे मुकाबले में 31 अगस्त को हांगकांग से सामना होगा। अगर भारतीय टीम यह मुकाबला जीतती है तो न सिर्फ वह सुपर 4 में अपना स्थान पक्का कर लेगी बल्कि ग्रुप A में शीर्ष पर भी काबिज हो जाएगी। ग्रुप A में भारत के अलावा पाकिस्तान और हांगकांग शामिल हैं। साथ ही इस मुकाबले में एक बार फिर भारतीय टीम को विराट कोहली से एक बेहतरीन पारी की उम्मीद होगी।

यह भी पढ़ें: Asia Cup 2022: दुबई के इस लग्जरी होटल में रुकी है टीम इंडिया, देखें कितना है किराया

देखें फोटोज

Team India for Asia Cup 2022:

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, दीपक हुडा, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और आवेश खान।

Updated on:
30 Aug 2022, 6:09 PM IST
Published on: