क्रिकेट

Asia Cup Rising Stars में पाकिस्‍तान समेत 3 टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई, भारत आखिरी मैच हारकर भी बना सकता है जगह, समझें पूरा गणित

Asia Cup Rising Stars India Semifinal Scenario: दोहा में खेले जा रहे एशिया कप राइजिंग स्‍टार्स 2026 में रविवार को पाकिस्‍तान ने भारत के खिलाफ 48 रन से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब सेमीफानल की तीन टीमें तय हो चुकी हैं। वहीं, दो टीम ऐलिमिनेट हो गई हैं। जबकि भारत समेत तीन टीमों के बीच एक स्‍थान के लिए फाइट होगी।
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2026, 9:56 AM IST
Asia Cup Rising Stars India Semifinal Scenario
एशिया कप राइजिंग स्‍टार्स में भारत ए टीम। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

Asia Cup Rising Stars 2026 India Semifinal Scenario: एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के ग्रुप मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ रविवार को 48 रन से जीत दर्ज की है। दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पाकिस्‍तान की टीम पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 313 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में भारतीय टीम 265 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने ग्रुप बी की पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान के साथ सेमीफाइनल के लिए क्‍वालीफाई कर लिया है। जबकि भारत अब दूसरे स्‍थान पर पहुंच गया।

सेमीफाइनल की 4 में से 3 टीमें तय

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइल में पाकिस्‍तान समेत तीन टीमों ने क्‍वालीफाई कर लिया है, जबकि दो टीमें रेस से बाहर हो गई हैं। ग्रुप-ए में श्रीलंका ने तीन में से दो मैच जीतकर 4 अंकों के साथ पहले स्‍थान पर रहते हुए सेमीफाइनल के लिए क्‍वालीफाई किया है। वहीं, बांग्‍लादेश ने अपने तीन में से दो मैच जीतकर 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्‍थान पर रहते हुए सेमीफाइनल के लिए क्‍वालीफाई किया है। जबकि इसी ग्रुप में अपने शुरुआती दो-दो मैच हारने वाली हांगकांग और अफगानिस्‍तान की टीम ऐलिमिनेट हो गई हैं।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल

रैंकटीममैचजीतहारबेनतीजाअंकनेट रन रेटस्थिति
1श्रीलंका-ए22004+1.982क्वालीफाई
2बांग्लादेश-ए22004+0.630क्वालीफाई
3हांगकांग-चीन20200-0.748बाहर
4अफगानिस्तान-ए20200-1.611बाहर

भारत आखिरी मैच हारकर भी पहुंच सकता है सेमीफाइनल में

एशिया कप राइजिंग स्टार्स के ग्रुप में पाकिस्‍तान की टीम ने सेमीफाइनल के लिए आधिकारिक रूप से क्‍वालीफाई कर लिया है। अब सेमीफाइनल के एक स्‍थान के लिए तीन टीमों भारत, नेपाल और यूएई के बीच फाइट होगी। यूएई की टीम अपने शुरुआती दो मैच हार चुकी है। ऐसे में उसका सेमीफाइनल की रेस से बाहर होना लगभग तय है। ऐसे में भारत और नेपाल ही बचते हैं।

भारत के दो मैचों के बाद एक हार और एक जीत के बाद दो अंक हैं और उसका नेट रन रेट भी +2.580 है। भारत को अपना आखिरी मुकाबला यूएई से खेलना है। इसे जीतते ही वह सेमीफाइनल में जगह बना लेगा। वहीं, इस मैच को हारने पर भी वह सेमीफाइनल की रेस में बना रहेगा, लेकिन उसे दुआ करनी होगी कि पाकिस्‍तान की टीम अपने आखिरी मैच में नेपाल को हरा दे।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल

रैंकटीममैचजीतहारबेनतीजाअंकनेट रन रेटस्थिति
1पाकिस्तान-ए22004+1.090क्वालीफाई
2भारत-ए21102+2.580अभी दौड़ में
3नेपाल21102-2.461अभी दौड़ में
4यूएई20200-2.061लगभग बाहर
Updated on:
23 Nov 2026, 9:56 AM IST
Published on: