India vs Pakistan: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में रविवार को पाकिस्तान ए के हाथों ग्रुप चरण के मुकाबले में भारत ए को 48 रन से हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन, चिर प्रतिद्वंद्वियों के बीच खेले गए इस मुकाबले में शुरुआत से लेकर अंत तक कई बड़े विवाद देखने को मिले हैं। विवाद की शुरुआत टॉस से हुई और अंत नो हैंडशेक विवाद से हुआ। आइये एक नजर इस मैच में हुए कुछ बड़े विवादों पर डालते हैं।