India vs New Zealand 1st Test Day 5: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी वेलिंगटन टेस्ट अब बेहद ही रोमांचक मोड़ पर है। मेजबान टीम ने आखिरी दिन चायकाल तक पांच विकेट के नुकसान पर अपनी दूसरी पारी में 206 रन बना लिए हैं। अब यहां से उसे ट्रायल के लिए 146 रन की दरकार है। जबकि भारतीय टीम को जीत के लिए आखिरी दिन आखिरी सेशन में 5 विकेट की दरकार है।