क्रिकेट

IND A vs PAK A: पाकिस्तान-ए ने भारत-ए के खिलाफ टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

IND A vs PAK A: एसीसी एशिया कप राइजिंग स्‍टार्स 2026 में रविवार 22 नवंबर को ग्रुप चरण का 8वां मुकाबला खेला जा रहा है। भारत-ए और पाकिस्‍तान-ए के बीच दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2026, 3:22 PM IST
ACC Men's Asia Cup Rising Stars 2026
भारत-ए टीम। (File Photo- IANS)

Men's Asia Cup Rising Stars 2026: एसीसी एशिया कप राइजिंग स्‍टार्स 2026 का आज 8वां मुकाबला भारत ए और पाकिस्‍तान ए के बीच खेला जा रहा है। दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पाकिस्तान-ए ने भारत-ए के खिलाफ टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत-ए टीम का नेतृत्व तिलक वर्मा कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान-ए टीम की कमान अब्दुल समद के हाथों में है।

टॉस जीतने के बाद अब्दुल समद क्या बोले?

अब्दुल समद ने कहा, 'हम पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगे। हमारी टीम काफी आत्मविश्वास से भरी हुई है। पिच सूखी नजर आ रही है, इसलिए हमने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम के सभी खिलाड़ी काफी उत्साहित और आत्मविश्वास से भरे हैं। माज समेत हर बल्लेबाज, गेंदबाज और टीम का हर साथी आज पूरे आत्मविश्वास में है। आपको आज एक शानदार मुकाबला देखने को मिलेगा। हमने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है और पिछली टीम के साथ ही मैदान पर उतर रहे हैं।'

भारत-ए के कप्तान तिलक वर्मा ने क्या कहा?

भारत-ए के कप्तान तिलक वर्मा ने कहा, 'हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। पिच थोड़ी सूखी नजर आ रही है। हर्षित और प्रिंस ने शानदार गेंदबाजी की। उनका प्रदर्शन देखना वाकई सुखद अनुभव था। चोट से वापसी के बाद इस तरह की गेंदबाजी करना उनके और टीम दोनों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। हमारे लिए यह सिर्फ एक और मुकाबला है, लेकिन दर्शकों के लिए यह बेहद दिलचस्प मैच है। वे हमेशा इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हमने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है और पिछली टीम के साथ ही मैदान पर उतरेंगे।'

कैसा है पिच का मिजाज?

दोहा में पिच पर पहली गेंद से आक्रामक बैटिंग कभी भी आसान नहीं रही है। भारत-ए और नेपाल के बीच हुए मैच में भी यह देखा गया था। उस मैच में गेंद लगातार पिच पर रुककर आ रही थी। इसलिए यहां बल्लेबाजों को शुरुआत में धैर्य दिखाने की होगी। उसके बाद पिच के मिजाज के मुताबिक ढलने के बाद ही आक्रामक रुख अपनाना सही रहेगा।

दोनों टीमों के प्लेइंग-11 इस प्रकार है

भारत ए (प्लेइंग-11): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बदोनी, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विपराज निगम, हर्षित राणा और प्रिंस यादव।

पाकिस्तान ए (प्लेइंग-11): शमील हुसैन, माज सदाकत, रोहेल नजीर (विकेटकीपर), हसन नवाज, अब्दुल समद (कप्तान), फरहान यूसुफ, साद मसूद, मोहम्मद इमरान रंधावा, अहमद दानियाल, सूफियान मोकीम और अली रजा।

Updated on:
22 Nov 2026, 3:22 PM IST
Published on:
Also Read
View All
कौन हैं जमशेद आलम? जिसने डेब्यू मैच में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चार गेंदों में चटकाए 4 विकेट

भारत-न्‍यूजीलैंड वेलिंगटन टेस्ट हुआ ड्रॉ, तो किसको WTC में होगा फायदा और किसको नुकसान, समझें पूरा गणित

‘मैं बॉलर के दिमाग से खेलने की कोशिश करता हूं’, दूसरे सर्वाधिक छक्के लगाने वाला खिलाड़ी बनने पर ऋषभ पंत का दिल जीतने वाला बयान

IND vs NZ 1st Test: न्यूजीलैंड का चौथे दिन स्‍टंप तक दूसरी पारी में स्‍कोर 119/2, भारत बड़ी जीत से अब सिर्फ 8 विकेट दूर

ध्रुव जुरेल ने हवा में छलांग लगाकर पकड़ा पिछली पारी के शतकधारी हेनरी निकोल्‍स का अद्भुत कैच, आर अश्विन भी हुए मुरीद, देखें वीडियो