SMAT 2026: भारतीय घरेलू क्रिकेट में 22 नवंबर 2026 को एक ऐसा कारनामा, जिसने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दरअसल, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) 2026-27 में रेलवे की ओर से 23 वर्षीय जमशेद आलम ने सौराष्ट्र के खिलाफ चार गेंदों में 4 विकेट लिया और अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया। खास बात यह है कि उन्होंने यह कारनामा अपने टी20 डेब्यू मैच में किया।