क्रिकेट

IND-A vs PAK-A मैच में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पाकिस्तानी बल्लेबाजों और हर्षित राणा में हुई तीखी नोकझोंक

एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में आज भारत-ए और पाकिस्तान-ए के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा की पाकिस्तानी ओपनर शमील हुसैन और माज सदाकत के साथ तीखी नोकझोंक हुई।
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2026, 6:37 PM IST
Men's Asia Cup Rising Stars 2026
भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा। (File Photo- ANI)

IND-A vs PAK-A: एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में आज भारत-ए और पाकिस्तान-ए के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा की पाकिस्तानी ओपनर शमील हुसैन और माज सदाकत के साथ तीखी नोकझोंक हुई।

दरअसल, पाकिस्तान-ए के ओपनर शमील हुसैन और माज सदाकत ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने 7 ओवर में 65 रन कूट डाले। इसके बाद हर्षित राणा ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों का ध्यान बांटने के लिए अलग ही हथकंडा अपनाया। इसका फायदा भी मिला। आयुष बदोनी की गेंद पर 7.5वें ओवर में शमील हुसैन 33 रन बनाकर आउट हो गए। शमील के आउट होने के बाद हर्षित राणा ने उन्हें विदाई भी दी। उन्होंने अंगुली दिखाकर आक्रामक अंदाज में मैदान से बाहर जाने के लिए इशारा किया।

हर्षित राणा यही खामोश नहीं हुए। उन्होंने माज सदाकत के साथ भी तीखी नोकझोंक की। हालांकि माज सदाकत 63 गेंद में 59 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का लगाया। हालांकि मैदान पर हर्षित राणा की नोंकझोक स्पष्ट रूप से समझ नहीं आई।

इसके बाद हर्षित राणा ने 9वें ओवर की तीसरी गेंद पर नए बल्लेबाज रोहेल नजीर को एलबीडब्ल्यू आउट कर पाकिस्तान को दूसरा झटका दिया। हर्षित राणा का मैदान पर पाकिस्तानी बल्लेबाजों को उकसाना काम कर गया। इसके चलते 7 ओवर में बिना विकेट 65 रन बनाने वाली पाकिस्तान-ए की टीम 15वें ओवर में 2 विकेट पर 100 रन पूरा कर सकी।

टॉस के दौरान मैच रेफरी का बड़ा ब्लंडर

भारत-ए और पाकिस्तान-ए के टॉस के दौरान बड़ा ब्लंडर देखने को मिला। पाकिस्तानी कप्तान अब्दुल समद ने तत्काल गलती पकड़ी। इस घटनाक्रम का भी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल, भारत-ए के कप्तान तिलक वर्मा ने टॉस के लिए सिक्का उछाला। पाकिस्तान के कप्तान अब्दुल समद ने हेड्स कॉल किया और सिक्का भी हेड्स आया। लेकिन गलती से टेल्स घोषित कर दिया। तभी अब्दुल समद ने सिक्के को ध्यान से देखा। इस पर रेफरी ने अपना फैसला बदला। इस दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Updated on:
22 Nov 2026, 6:37 PM IST
Published on: