22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, विल जैक्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20I सीरीज से हुए बाहर

इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, विल जैक्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20I सीरीज से हुए बाहर

Will Jacks: इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स हाथ में फ्रैक्चर के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हो गए हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20I सीरीज के पहले मुकाबले के दौरान चोट लगी थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 22 Nov 2026, 4:50 PM IST

England all-rounder Will Jacks injured.

इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स। (File Photo- ANi)

Will Jacks injured: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच में इंग्लैंड को 3 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब दोनों टीमें 24 नवंबर को क्वींसलैंड में खेले जाने वाले सीरीज के दूसरे मुकाबले में आमने-सामने होंगी। हालांकि इस मुकाबले के शुरु होने से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स हाथ में फ्रैक्चर होने के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं।

कैसे चोटिल हुए थे विल जैक्स?

इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में तीन विकेट से मिली हार मिली थी। इसी मैच के दौरान ऑलराउंडर विल जैक्स चोटिल हो गए थे। वह इस रोमांचक मुकाबले के दौरान गेंदबाजी करते हुए बेन ड्वारशुइस का शॉट रोक रहे थे। इस दौरान कैच लपकने की कोशिश में गेंद उनके हाथ पर लग गई। शुरुआत में हाथ की अंगुलियों के बीच की त्वचा फटने की आशंका नजर आई। फिजियो ने मैदान पर जांच की। दर्द से परेशान विल जैक्स को बाद में मैदान छोड़कर बाहर जाने को मजबूर होना पड़ा।

विल जैक्स को चोट उस वक्त लगी, जब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 8 गेंदों में 12 रन की दरकार थी। विल जैक्स की ओवर की आखिरी दो गेंदें हेनरी क्रोक्रॉम्ब ने पूरी की। सैन करन आखिरी ओवर में रनों का बचाव नहीं कर सके और जैक एडवर्ड्स ने आखिरी ओवर की 5वीं गेंद पर चौका जड़कर ऑस्ट्रेलिया की जीत दिला दी।

टॉम बैंटन 5वें टी20I मैच में करेंगे कप्तानी?

ऑलराउंडर विल जैक्स की चोट की वजह से टॉम बैंटन 2 दिसंबर को कैनबरा में होने वाले सीरीज के 5वें और आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच में इंग्लैंड टीम की कप्तानी करेंगे। पहले विल जैक्स को इस जिम्मेदारी के उपयुक्त माना जा रहा था, क्योंकि नियमित कप्तान हैरी ब्रूक साउथ अफ्रीका दौरे की तैयारी के लिए सीरीज की समाप्त से पहले ऑस्ट्रेलिया छोड़ देंगे। आपको बता दें कि इंग्लैंड 17 दिसंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगा। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।