क्रिकेट

WTC इतिहास के टॉप-3 गेंदबाज भी बल्लेबाजों के सामने हुए बेबस, ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी बढ़त की ओर बांग्लादेश

Aus vs Ban 1st Test Day 2: वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले मिचेल स्‍टार्क समेत टॉप-3 गेंदबाज भी बांग्‍लादेश के खिलाफ डार्विन टेस्‍ट में विकेट के लिए तरस गए हैं। वहीं, बांग्‍लादेश ने पहली पारी के आधार पर ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ बढ़त बना ली है।
less than 1 minute read
Aug 14, 2026
Aus vs Ban 1st Test
ऑस्‍ट्रेलिया की टीम। (फोटो सोर्स: espncricinfo)

Australia vs Bangladesh 1st Test Day 2: ऑस्‍ट्रेलिया और बांग्‍लादेश के बीच जारी पहला टेस्‍ट बेहद रोमांचक मोड़ की ओर बढ़ रहा है। डार्विन टेस्‍ट में शुरुआत से ही हावी मेजबान बांग्‍लादेश का दबदबा दूसरे दिन शुक्रवार को भी देखने को मिल रहा है। दिग्‍गज गेंदबाजों से भरी मेजबान ऑस्‍ट्रेलिया के गेंदबाज विकेट के लिए तरह गए हैं। ऑस्‍ट्रेलिया के पहली पारी में 198 रन के जवाब में बांग्‍लादेश की टीम ने अपनी पहली पारी में 250 का आंकड़ा सिर्फ तीन विकेट के नुकसान पर पार कर लिया है। अब उसकी बढ़त भी 50 रन के पार पहुंच गई है। सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि ऑस्‍ट्रेलिया की गेंदबाजी की ऐसी खस्‍ता हालत तब है, जब मिचेल स्‍टार्क समेत तीन गेंदबाज वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले शीर्ष तीन में शामिल हैं।

नाथन लियोन के नाम सबसे ज्‍यादा WTC विकेट

बता दें कि वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड नाथन लियोन के नाम दर्ज है। वह अब तक 56 मैचों की 99 पारियों में 27.11 के औसत से 225 विकेट ले चुके हैं। जबकि मिचेल स्‍टार्क इस लिस्‍ट में 223 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर हैं। जबकि ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान पैट कमिंस 98 टेस्‍ट पारियों में 221 विकेट के साथ तीसरे पायदान पर है। इस लिस्‍ट में जोश हेजलवुड का नाम भी शामिल है। वह 132 विकेट के साथ 10वें स्‍थान पर हैं। चौंकाने वाली बात है कि इन शीर्ष गेंदबाजों के होते हुए ऑस्‍ट्रेलिया की टीम बांग्‍लादेश के खिलाफ विकेट के लिए तरस रही है।

वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

रैंकगेंदबाजटीममैचपारीविकेटसर्वश्रेष्ठ गेंदबाजीऔसत4 विकेट5 विकेट
1नाथन लियोनऑस्ट्रेलिया56*992258/6427.111310
2मिचेल स्टार्कऑस्ट्रेलिया55*1062237/5824.97107
3पैट कमिंसऑस्ट्रेलिया53*982216/2822.211010
4रविचंद्रन अश्विनभारत41781957/7121.49911
5जसप्रीत बुमराहभारत42791856/2719.23713
6कगिसो रबाडादक्षिण अफ्रीका36651646/4622.3178
7रवींद्र जडेजाभारत48891567/4226.87106
8मोहम्मद सिराजभारत45841396/1529.6685
9स्टुअर्ट ब्रॉडइंग्लैंड33631346/3124.0973
10जोश हेजलवुडऑस्ट्रेलिया33*621325/820.7077
Updated on:
14 Aug 2026 10:37 am
Published on:
14 Aug 2026 10:37 am