क्रिकेट

Aus vs Ban: मिराज के अर्धशतक की बदौलत बांग्लादेश ने बनाए 426, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में 228 रन की बढ़त

Aus vs Ban 1st Test Day 3: बांग्‍लादेश की पहली पारी तीसरे दिन 426 रन पर खत्‍म हुई है। इसके साथ उसने पहली पारी के आधार पर 228 रन की बढ़त हासिल की है।
2 min read
Aug 15, 2026
Aus vs Ban 1st Test Day 3, Mehidy Hasan Miraz,
ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक जड़ने के बाद बल्‍ला उठाते मेहदी हसन मिराज। (फोटो सोर्स: espncricinfo)

Aus vs Ban 1st Test Day 3 Highlights: ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ मेहमान बांग्‍लादेश टीम काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। तीसरे दिन बांग्‍लादेश की पहली पारी 426 रन पर खत्‍म हुई है, जिसके चलते पहली पारी के आधार पर उसने 228 रन की बढ़त हासिल की है। बांग्‍लादेश के लिए तीसरे दिन मेहदी हसन मिराज ने 65 रन की अहम पारी खेली है। ऑस्‍ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड ने 6 विकेट हॉल किया तो मिचेल स्‍टार्क ने दो विकेट अपने नाम किए। वहीं, पैट कमिंस और नाथन लियोन को एक-एक विकेट मिला।

पहली पारी के आधार पर 228 रन की मजबूत बढ़त

बांग्लादेश ने तीसरे दिन की शुरुआत 6 विकेट पर 351 रन से की थी। तीसरे दिन लंच से पहले मेहदी हसन मिराज ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्‍होंने 154 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्‍के की सहायता से 65 रन की शानदार पारी खेली। वह 418 के स्‍कोर पर जोश हेजलवुड की गेंद पर मेहदी हसन मिराज को कैच थमा बैठे।

इसके बाद बांग्‍लादेश की टीम आठ रन जोड़कर 426 के स्‍कोर पर ऑलआउट हो गई। उसे पहली पारी के आधार पर 228 रन की मजबूत बढ़त मिली है। अब ये देखना होगा कि अपनी पहली पारी में 198 के स्‍कोर पर सिमटने वाली मेजबान ऑस्‍ट्रेलिया की टीम कहां तक पहुंच पाती है।

ऑस्‍ट्रेलिया में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ा टेस्‍ट स्‍कोर

बता दें कि एशिया के बाहर बांग्‍लादेश का ये पांचवां सबसे बड़ा टेस्‍ट स्‍कोर है। वहीं, ऑस्‍ट्रेलिया में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ा टेस्‍ट स्‍कोर है। बांग्‍लादेश का एशिया से बाहर सबसे बड़े स्‍कोर का रिकॉर्ड न्‍यूजीलैंड के खिलाफ है। जब उसने 2017 में वेलिंगटन टेस्‍ट में 595/8 के स्‍कोर पर अपनी पारी घोषित की थी।

एशिया के बाहर बांग्लादेश के सबसे बड़े टेस्ट स्कोर

बांग्लादेश का स्कोरविपक्षी टीममैदानवर्ष
595/8 घोषितन्यूजीलैंडवेलिंगटन2017
468जिम्बाब्वेहरारे2021
458न्यूजीलैंडमाउंट माउंगानुई2022
429न्यूजीलैंडहैमिल्टन2019
426ऑस्ट्रेलियाडार्विन2026*

बांग्लादेश की सबसे बड़ी पहली पारी की बढ़त

रैंकपहली पारी की बढ़तविपक्षी टीममैदानवर्ष
1397 रनवेस्टइंडीजमीरपुर2018
2301 रनआयरलैंडसिलहट2025
3295 रनजिम्बाब्वेमीरपुर2020
4236 रनअफगानिस्तानमीरपुर2023
5228 रनऑस्ट्रेलियाडार्विन2026*
Updated on:
15 Aug 2026 10:08 am
Published on:
15 Aug 2026 09:09 am