क्रिकेट

Aus vs Eng: ऑस्ट्रेलिया ने घर में रचा इतिहास, 55 साल की ODI हिस्‍ट्री में इंग्लैंड ताश के पत्तों की तरह 5वें सबसे कम स्कोर पर ढेर

Aus vs Eng 1st ODI: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने इंग्‍लैंड की टीम को महज 131 के स्‍कोर पर ढेर करके इतिहास रच दिया है। 55 साल की ODI इतिहास में इंग्‍लैंड की टीम का यह ऑस्‍ट्रेलिया में अब तक का 5वां सबसे कम वनडे स्‍कोर है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Nov 2026, 11:57 AM IST
Aus vs Eng 1st ODI, Mahli Beardman,
विकेट लेने का जश्‍न मनाते महली बियर्डमैन। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/cricbuzz)

Aus vs Eng 1st ODI: ऑस्‍ट्रेलिया और इंग्‍लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज शुक्रवार को पर्थ में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले से हो गया है। टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी मेहमान इंग्लिश टीम 33.4 ओवर में महज 131 के स्‍कोर पर ताश के पत्‍तों की तरह ढेर हो गई है। इसमें ऑस्‍ट्रेलिया के युवा तेज गेंदबाज महली बियर्डमैन ने महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्‍होंने 7.4 ओवर के अपने स्‍पेल में सिर्फ 24 रन देकर 6 अहम विकेट चटकाए हैं। इसके साथ ही इंग्‍लैंड के नाम एक और शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। यह वनडे क्रिकेट के 55 साल के इतिहास में उसका ऑस्‍ट्रेलिया की सरजमीं पर 5वां सबसे कम स्‍कोर है।

खबर अपडेट हो रही है…

Updated on:
13 Nov 2026, 11:57 AM IST
Published on: