क्रिकेट

AUS vs ENG, 3rd ODI: बेन डकेट ने ठोका शतक, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दिया विशाल लक्ष्य

Australia vs England: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा। दोनों टीमों सीरीज में 1-1 से बराबर है।
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2026, 12:59 PM IST
Australia vs England, 3rd ODI
इंग्लैंड के क्रिकेटर बेन डकेट। (Photo- X/@cricbuzz)

Australia vs England 3rd ODI: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैेंड की पूरी टीम 48.3 ओवर में 328 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 329 रनों का लक्ष्य दिया।

बेन डकेट ने ठोका शानदार शतक

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड की ओर से बेन डकेट और टॉम बैंटन की सलामी जोड़ी बल्लेबाजी के लिए उतरी। दोनों खिलाड़ियों ने टीम को शानदार शुरुआता दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी हुई। टॉम बैंटन अर्धशतक से चूक गए और 44 रन बनाकर आउट हुए।

टॉम बैंटन के आउट होने के बाद इंग्लैंड की पारी लड़खड़ाई। एक छोर पर जहां बेन डकेट डटे रहे, वही दूसरे छोर पर जो रूट (12), कप्तान हैरी ब्रूक (17), विकेटकीपर बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स (12) और जोफ्रा आर्चर (7) जल्द आउट हो गए। ऐसे में विल जैक्स ने बेन डकेट के साथ छठे विकेट के लिए 41 गेंद में 56 रन की साझेदारी की। यह साझेदारी बेन डकेट के आउट होने के साथ टूटी। बेन डकेट 133 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने इस शतकीय पारी के लिए 115 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 3 छक्के लगाए।

इसके बाद विल जैक्स ने 7वें विकेट के लिए सैम करन के साथ 34 गेंद में 41 रन, गस एटकिंसन के साथ 8वें विकेट के लिए 8 गेंद में 15 रन की साझेदारी कर टीम स्कोर को 300 के पार पहुंचाया। सैम करन 19 रन जबकि गस एटकिंसन 10 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद लियाम डॉसन और सोनी बेकर के साथ छोटी साझेदारी कर 48.3 ओवर तक टीम स्कोर को 328 रन तक पहुंचाया। विल जैक्स 48 गेंद में 59 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का लगाया

खबर अपडेट हो रही है..

Updated on:
18 Nov 2026, 12:59 PM IST
Published on: