क्रिकेट

AUS vs ENG Live Streaming: आज लाहौर में होगी ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड की भिड़ंत, जानें भारत में कब और किस चैनल पर देखें लाइव

Champions Trophy 2025 Live Streaming Details: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के चौथे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का सामना इंग्लैंड से होगा। इस मैच को भारत में लाइव देख सकते हैं।
2 min read
Feb 22, 2025
AUS vs ENG Live Streaming

Australia vs England Live Streaming Details: आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के एक हाईवोल्टेज मुकाबले में आज लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में इंग्लैंड का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। दोनों टीमों को इस आईसीसी इवेंट से पहले खेली गई सीरीजों में हार का सामना करना पड़ा था लेकिन यहा दोनों दिग्गज टीमें जीत के साथ आगाज करने के लिए पूरी ताकत लगाने के लिए तैयार होंगी।

ऑस्ट्रेलिया की टीम जहां चोटों से परेशान हैं तो इंग्लैंड पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरेगी और उसने एक दिन पहले ही अपने प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया था। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के पास उन खिलाड़ियों के खिलाफ रणनीति बनाने का समय मिल गया होगा। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया इसका फायदा उठा आएगी या नहीं ये देखने वाली बात है। चलिए जानते हैं इस मुकाबले में को भारत में कब कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं।

AUS vs ENG का मुकाबला कब खेला जाएगा?

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का चौथा मुकाबला आज यानी 22 फरवरी 2025 को दोपहर 2.30 बजे से खेला जाएगा।

AUS vs ENG का मुकाबला कहां खेला जाएगा?

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट का यह पहला मुकाबला होगा, जो इस वेन्यू पर खेला जाएगा।

AUS vs ENG का मुकाबला टीवी पर कहां देखें?

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग अलग चैनल्स सीधा प्रसारित किया जाएगा।

AUS vs ENG की Live Streaming कहां देखें?

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेले जाने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के चौथे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार (Jiohotstar) ऐप पर देख सकते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैचों को जियो हॉटस्टार स्ट्रीमिंग कर रहा है।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम

मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेट कीपर), आरोन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल, सीन एबॉट, बेन ड्वार्शिस, एडम जाम्पा, तनवीर संघा, नाथन एलिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन और एलेक्स कैरी।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इंग्लैंड की पूरी टीम

फिलिप साल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियम लिविंगस्टन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड, जेमी ओवरटन, साकिब महमूद, टॉम बैंटन और गस एटकिंसन।

Updated on:
22 Feb 2025 07:15 am
Published on:
22 Feb 2025 07:15 am
Also Read
View All
Youth Test: श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में भी लड़खड़ाई, मात्र 1155 पीआर चार विकेट गवाएं, भारतीय अंडर-19 टीम जीत से सिर्फ 6 विकेट दूर

IND vs ZIM: इसी मैदान पर वैभव सूर्यवंशी ने ठोके हैं 175 रन, ऐसा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड, पढ़ें हरारे की पिच का हाल

अफगानिस्तान ने किया नए टेस्ट और वनडे कप्तान का ऐलान, रहमत शाह को मिली ज़िम्मेदारी गुरबाज उप-कप्तान बने

इंग्लैंड सीरीज में बेंच पर बैठे रहे कुलदीप यादव, अब यॉर्कशायर के लिए खेलेंगे ‘वन-डे कप’ और ‘काउंटी चैंपियनशिप’

ICC ODI Ranking: नंबर 1 बनाने से सिर्फ एक अंक दूर शुभमन गिल, टॉप 5 में तीन भारतीय खिलाड़ी, जो रूट की टॉप-10 में एंट्री