क्रिकेट

AUS vs IND 1st Test, Perth Pitch Report: पर्थ में भी ढह जाएगी भारतीय बल्लेबाजी? आप भी पढ़ लें पिच का मिजाज

AUS vs IND, Perth Pitch Report: 22 नवंबर से बोर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत होने जा रही है। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम पर्थ में पहला टेस्ट मैच खेलने उतरेगी।
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2024, 4:08 PM IST
Perth Pitch Report
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मुक़ाबला वाका में नहीं बल्कि पर्थ के नए ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा (Photo - ANI)

AUS vs IND, Perth Pitch Report: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टेस्ट मैचों की बोर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत होने जा रही है। यह सीरीज भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और 4-0 से जीत ही उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की टिकट दिलाएगी। हालांकि टीम इंडिया किसी भी दौरे पर 2 मैच से ज्यादा नहीं जीती है। इस बार जरूरत है लेकिन टीम इंडिया का हालिया फॉर्म देख क्रिकेट फैंस थोड़े निराश हैं। लेकिन टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को उम्मीद कि टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

पर्थ की पिच से किसे मिलेगी मदद?

हाल ही ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला पर्थ में खेला गया था। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने यहीं ऑस्ट्रेलिया को धरासाई कर दिया था। पर्थ में हमेशा से ही तेज गेंदबाजों का जलवा रहा है। जब से यहां नया स्टेडियम तैयार हुआ है, तब से 4 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं और पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने ही चारों मैच जीते हैं। पहली पारी का औसत स्कोर 456 रन रहा है तो दूसरी पारी में 250 और तीसरी पारी में 218 रन बनते हैं। आखिरी पारी में 183 रन का यहां औसत स्कोर है।

पहले बल्लेबाजी करना होगा फायदेमंद

टीम इंडिया जिस फॉर्म से गुजर रही है, उसे देखते हुए वे यहां पहले बल्लेबाजी करना ही पसंद करेंगे। पर्थ में ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट में पलड़ा हमेशा भारी रहा है। हालांकि टीम इंडिया के तेज गेंदबाज यहां कंगारुओं की खबर ले सकते हैं। लेकिन फिर भी मैच का नतीजा, कहीं न कहीं बल्लेबाजों पर निर्भर करेगा। भारतीय बल्लेबाजों को फॉर्म सुधारनी होगी और सीनियर्स बल्लेबाजों को पिच पर टिकना होगा।

Updated on:
12 Nov 2024, 4:08 PM IST
Published on: