क्रिकेट

AUS vs IND 1st Test: पर्थ टेस्ट से पहले भारत के लिए आई बुरी खबर, एक के बाद एक 3 स्‍टार खिलाड़ी हुए चोटिल

AUS vs IND 1st Test: बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी के तहत ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले जाने वाले पहले टेस्‍ट से ठीक पहले भारतीय टीम को तीसरा बड़ा झटका लगा है। भारत ए के अभ्‍यास मैच के दौरान अब शुभमन गिल को उंगली में चोट लग गई है। उनका पर्थ टेस्ट में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Nov 2024, 3:09 PM IST
Team India
Team India

ऑस्‍ट्रेलिया बनाम भारत पांच मैचों की बॉर्डर गावस्‍कर टेस्‍ट सीरीज का आगाज 22 नवंबर से पर्थ में होने जा रहा है लेकिन इस शुरुआती टेस्‍ट से ठीक पहले भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि भारत के अभ्‍यास मैच के दौरान स्‍टार बल्‍लेबाज शुभमन गिल की उंगली में चोट लग गई है। अब सवाल ये कि अगर शुभमन गिल वास्तव में पहले BGT टेस्ट के लिए अनुपलब्ध होते हैं तो भारत के लिए तीसरे नंबर पर कौन उतरेगा? 

शुभमन गिल की चोट चिंताजनक

बता दें कि आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए मैच अभ्यास भारत के लिए आसान नहीं रहा है। उछाल लेती पिचों पर भारतीय बल्‍लेबाजों का बुरा हाल है। सबसे पहल अभ्‍यास मैच के दौरान सरफराज खान को चोट लगी थी। इसके बाद शुक्रवार को केएल राहुल चोटिल हो गए थे। वहीं आज 16 नवंबर को शुभमन गिल भी चोटिल हो गए हैं। शुभमन गिल की उंगली में लगी चोट चिंताजनक बताई जा रही है।

Updated on:
16 Nov 2024, 3:09 PM IST
Published on: