क्रिकेट

बॉक्सिंग डे टेस्ट में बरसेंगे रन या तेज गेंदबाज बरपाएंगे कहर, क्यूरेटर मैट पेज का मेलबर्न की पिच को लेकर बड़ा खुलासा

AUS vs IND Boxing Day Test MCG Pitch Report: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्‍ट में पिच कैसी होगी? इसका खुलासा खुद मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के क्यूरेटर मैट पेज ने किया है। उन्‍होंने बताया कि पिच जसप्रीत बुमराह समेत सभी तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होगी।
2 min read
AUS vs IND Boxing Day Test MCG Pitch Report
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की पिच पर आईसीसी ने लिया एक्शन (Photo - ICC)

AUS vs IND Boxing Day Test MCG Pitch Report: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर टेस्‍ट सीरीज की अगली भिड़ंत बॉक्सिंग डे टेस्‍ट में 26 से 30 दिसंबर तक मेलबर्न में होगी। इस महत्‍वपूर्ण मुकाबले के लिए दोनों ही टीम जी जान से तैयारी में जुटी हुई हैं। इसी बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) के क्यूरेटर मैट पेज ने पिच को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्‍होंने बताया कि बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए ड्रॉप-इन पिच का इस्‍तेमाल किया जाएगा, जो भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह समेत सभी तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होगी। आइये आपको भी बताते हैं कि मेलबर्न की पिच को लेकर पेज ने और क्‍या-क्‍या कहा?

पिच पर छोड़ी घास

ज्ञात हो कि बॉर्डर-गावस्कर टेस्‍ट सीरीज में बुमराह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है और बुमराह ने 10.9 की औसत से 21 विकेट लिए हैं। पेज ने कहा कि मुझे लगता है कि अब जब भी तेज गेंदबाज यहां आते हैं तो वे उत्साहित हो जाते हैं और ये हमारे लिए अच्छा है। पेज ने सोमवार को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा कि हम कभी भी पर्थ या ब्रिस्बेन जितने तेज नहीं होंगे, लेकिन पिछले कुछ सालों में हम कुछ तेज विकेट बनाने में सफल रहे हैं। इस विकेट पर थोड़ी घास छोड़ी है।

भारत को नेट प्रैक्टिस के लिए कम उछाल वाली पिच देने को लेकर दी सफाई

मैट पेज ने इस दौरान शनिवार और रविवार को नेट अभ्यास के दौरान भारत को दी गई पिचों का भी बचाव किया, क्‍योंकि भारतीय टीम कम उछाल वाली सतहों से खुश नहीं थी। पेज ने कहा कि तीन दिन पहले हम यहां टेस्ट मैच की पिचें तैयार करते हैं। अगर टीमें उससे पहले ट्रेनिंग करती हैं तो उन्हें वही पिच मिलेंगी। आज, हम नई पिचों पर हैं। अगर भारत ने सोमवार सुबह ट्रेनिंग करती तो नई पिच मिलतीं। ये हमारे लिए तीन दिन पहले की सामान्य प्रक्रिया है।

सतह पर छह मिलीमीटर घास

पेज ने कहा कि गर्मी से इस अहम मुकाबले के लिए पिच की तैयारी पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि सतह पर छह मिलीमीटर घास छोड़ी जाएगी। हम इसमें थोड़ी और नमी छोड़ेंगे या नहीं, मैं फिलहाल कुछ नहीं कह सकता। हम मौसम पर नज़र रखते रहेंगे और उसी के अनुसार अपनी तैयारी को समायोजित करेंगे। हम पिछले कुछ सालों से बहुत खुश हैं, इसलिए यह हमारे लिए एक बार फिर से शुरू करने जैसा काम है।

अधिक रोमांचक टेस्ट मैच बनाने का उद्देश्‍य

पेज ने मेलबर्न की पिच की बदलती प्रकृति पर कहा कि सात साल पहले हम काफी सपाट थे। हमने एक संगठन के रूप में बैठकर कहा कि हम और अधिक रोमांचक प्रतियोगिताएं और अधिक रोमांचक टेस्ट मैच बनाना चाहते हैं, इसलिए हम अब इस पर अधिक घास छोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि इससे गेंदबाज़ों की भूमिका थोड़ी और बढ़ जाती है, लेकिन नई गेंद के आने के बाद भी वे बल्लेबाजी के लिए अच्छे होते हैं। हमारा लक्ष्य खेल के विभिन्न बिंदुओं पर गेंदबाजों को अवसर देना है, साथ ही बल्लेबाजों को भी मौका देना है, अगर वे अच्छा खेलते हैं।

Updated on:
23 Dec 2024 02:34 pm
Published on:
23 Dec 2024 02:34 pm
Also Read
View All
IND vs SL: क्या श्रीलंका के खिलाफ घर में ही हुई बेईमानी, ध्रुव जुरेल के कैच पर खड़ा हुआ बड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर बवाल

IND vs SL: भारत ने श्रीलंका के सामने रखा 372 रन का टारगेट, जानें गॉल में अब तक सबसे बड़ा रनचेज क्या है?

IND vs SL: भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट के बीच दिनेश चांदीमल अस्पताल में भर्ती, बतौर कनकशन रिप्लेसमेंट पसिंदु सोरियाबंदरा मैदान पर उतरे

IND vs SL: ऋषभ पंत ने टेस्‍ट क्रिकेट में कर दिया कमाल, मैकुलम-स्‍टोक्‍स को पछाड़ अपने नाम किया सबसे तेज 100 छक्कों का विश्‍व रिकॉर्ड

IND vs SL: चौथे दिन श्रीलंकाई गेंदबाजों ने ढाया कहर, 120 रन पर ढेर ही हो गई भारत की आधी टीम