क्रिकेट

डुनेडिन टी20 : गुप्टिल की आतिशी पारी से न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

-मार्टिन गुप्टिल और मिशेल सेंटनर की बेहतरीन पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराया। -दूसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को गुरुवार को चार रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली।-लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में आठ विकेट पर 215 रन ही बना सकी।  
2 min read
• •
Updated: 25 Feb 2021, 2:01 PM IST
martin_guptill.png

नई दिल्ली। सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल (martin guptill) (97) की शानदार अर्धशतकीय पारी तथा मिशेल सेंटनर (4/31) की बेहतरीन गेंदबाजी से न्यूजीलैंड ने यहां यूनीवर्सिटी ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को गुरुवार को चार रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुप्टिल के 50 गेंदों पर छह चौकों और आठ छक्के की मदद से 97 रन तथा कप्तान केन विलियम्सन के 35 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों के सहारे 53 रन की पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 219 रन का स्कोर खड़ा किया।

गुप्टिल को चुना गया 'प्लेयर ऑफ द मैच'
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में आठ विकेट पर 215 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्कस स्टोयनिस ने 37 गेंदों पर सात चौकों और पांच छक्कों की मदद से 78 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। गुप्टिल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

शुरुआत में लड़खड़ाई न्यूजीलैंड बाद में सभली
न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने टिम सेफर्ट का विकेट महज 20 के स्कोर पर गंवा दिया। सेंटनर को केन रिचर्डसन ने आउट किया। उन्होंने तीन रन बनाए। इसके बाद गुप्टिल और विलियम्सन ने पारी को संभाला और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 131 रनों की साझेदारी हुई। न्यूजीलैंड की पारी में जेम्स नीशम 16 गेंदों पर एक चौके और छह छक्कों की मदद से 45 रन बनाकर नाबाद रहे।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से रिचर्डसन ने तीन विकेट, डेनियल सैम्स, झाई रिचर्डसन और एडम जम्पा ने एक-एक विकेट लिया। ऑस्ट्रेलिया की पारी में जोश फिलिप ने 45, सैम्स ने 41, मैथ्यू वेड ने 24 और कप्तान आरोन फिंच ने 12 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से सेंटनर के अलावा नीशम ने दो विकेट, टिम साउदी ने एक विकेट और ईश सोढ़ी ने एक विकेट लिया। पहले टी20 में भी न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था। दोनों टीमों के बीच तीन मार्च को वेलिंगटन में सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए गुड न्यूज, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले फिट घोषित हुए ऋषभ पंत

एशिया कप U19 में सर्वाधिक रन से लेकर औसत तक, हर मामले में नंबर-1 वीरेंद्र सहवाग का बेटा, सिर्फ 10 रन बनाते ही तोड़ देगा वैभव सूर्यवंशी का बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स को मिल सकता है नया कप्तान, अक्षर पटेल को लेकर सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

ललित मोदी के बाद नेस वाडिया ने भी मिलाए जूही चावला के सुर में सुर, IPL में बड़े बदलाव की कर डाली मांग

U19 Asia Cup 2026: एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान के मुकाबले, दोनों जीते तो फिर फाइनल में होगी चिरप्रतिद्वंद्वियों की महाभिड़ंत, जानें कब-कहां खेले जाएंगे मैच