क्रिकेट

AUS vs PAK: पाकिस्तान ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बनाया बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, पहली बार हुआ ऐसा

Australia vs Pakistan 3rd Test: सिडनी टेस्ट में पहले दिन पहली पारी में पाकिस्तान ने एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है। ये पहली बार जब टेस्‍ट क्रिकेट के इतिहास में दोनों सलामी बल्लेबाज शून्य के स्‍कोर पर आउट हुए हैं।

2 min read

Australia vs Pakistan 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच जारी तीन मैचों की टेस्‍ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन और पहली पारी में ही पाकिस्तान की टीम ने एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है। जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक नहीं हो सका था। सिडनी टेस्ट में टॉस जीतकर पाकिस्‍तान ने पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया। लेकिन, पाकिस्‍तानी बल्‍लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया। पाकिस्‍तान के दोनों सलामी बल्‍लेबाज न तो अपना खाता खोल सके और पवेलियन लौट गए। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ये पहली बार है, जब कैलेंडर ईयर का आगाज ओपनर के शून्य पर आउट होने से हुआ है। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ है।


पाकिस्‍तान के कप्‍तान शान मसूद ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया। पहली पारी के पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर पाकिस्‍तान को अब्दुल्ला शफीक के रूप में शून्‍य के स्‍कोर पर पहला झटका दिया। शफीक शून्‍य पर स्‍टीव स्मिथ को कैच थमा बैठे। इसके बाद दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर पाकिस्‍तान को दूसरा झटका डेब्यूटंट सईम अय्यूब के रूप में लगा। अय्यूब भी शून्‍य के स्‍कोर पर जोश हेजलवुड की गेंद पर एलेक्‍स कैरी को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए।

पाकिस्‍तान की आधी टीम पवेलियन लौटी

पाकिस्तान ने पारी की आठ गेंदों में ही अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को खो दिया और उसके नाम टेस्‍ट क्रिकेट में एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। इसके बाद ऑस्‍ट्रेलिया ने पाकिस्‍तान को संभलने का मौका नहीं दिया और महज 96 के स्‍कोर पर आधी पाकिस्‍तानी टीम को पवेलियन भेज दिया। दोनों ओपनर के अलावा बाबर आजम (26) और साउद शकील (5) भी पवेलियन लौट गए हैं।

यह भी पढ़ें :IPL ऑक्‍शन से पहले पूरी रात सो नहीं सका, लेकिन भरोसा था कि कोई टीम जरूर खरीदेगी

ऑस्‍ट्रेलिया की नजर क्‍लीन स्‍वीप पर

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले दो टेस्‍ट मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना चुकी है। अब ऑस्‍ट्रेलिया की नजर क्‍लीन स्‍वीप पर है। जिस तरह से ऑस्‍ट्रेलिया के गेंदबाजों ने अब तक प्रदर्शन किया है, उसे देखकर तो यही कहा जा सकता है कि ऑस्‍ट्रेलिया अपने प्‍लान में सफल हो भी जाएगी।

यह भी पढ़ें : क्लीन स्वीप झेलने के बाद छलका हरमनप्रीत कौर का दर्द, इनके सिर फोड़ा हार का ठीकरा

Published on:
03 Jan 2024 09:08 am
Also Read
View All