क्रिकेट

AUS vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, कमान संभालेगा नया कप्तान

AUS vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए ऑस्‍ट्रेलिया टीम की घोषणा हुई है। कप्तान मिशेल मार्श सहित कई नियमित खिलाड़ी भारत के खिलाफ आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की तैयारी के चलते इस सीरीज में नहीं खेलेंगे।
2 min read
Feature image

AUS vs PAK: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने नवंबर में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा की है। वहीं, कप्तान मिशेल मार्श समेत कई नियमित खिलाड़ी भारत के खिलाफ आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की तैयारी के चलते इस सीरीज में नहीं खेलेंगे। ब्रिसबेन, सिडनी और होबार्ट में होने वाले मैचों ऑस्ट्रेलिया के किसी भी नियमित खिलाड़ी को इसमें शामिल नहीं किया गया है। मिशेल मार्श की गैरमौजूदगी में जोश इंग्लिस, मार्कस स्‍टोइनिस, एडम जम्पा, या मैट शॉर्ट में से किसी को कप्तान बनाया जा सकता है।

जेवियर, स्पेंसर और नाथन की वापसी

बता दें कि सितंबर में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के व्हाइट-बॉल दौरे से पहले या उसके दौरान लगी चोटों के बाद तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस और स्पेंसर जॉनसन सभी टीम में वापस आ गए हैं। मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा कि जेवियर, स्पेंसर और नाथन का राष्ट्रीय टीम में वापस आना विशेष रूप से उत्साहजनक है। यह उनके लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी क्षमता दिखाने का एक और अवसर है।

ऑस्ट्रेलिया टी20i टीम

सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, जोश इंगलिस, स्पेंसर जॉनसन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा।

ऑस्ट्रेलिया वनडे टीम

पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, कूपर कोनोली, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा।

Updated on:
05 Jul 2025 11:24 am
Published on:
28 Oct 2024 09:52 am
Also Read
View All
Ind vs Zim: भारत के खिलाफ पहले टी20 से पूर्व ज़िम्बाब्वे को बड़ा झटका, मिल्टन शुम्बा चोट के चलते पूरी सीरीज से बाहर

SL W vs PAK W: ना शतक और ना ही कोई अर्धशतक, श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 211 रन का लक्ष्य

Ind vs Zim: ‘आदत डाल लें’, वैभव सूर्यवंशी समेत पूरी टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया कड़ा संदेश

Ind vs Zim 1st T20I: वैभव सूर्यवंशी से लेकर हर्ष दुबे तक को पहले टी20 में जगह, तो रिंकू सिंह समेत 4 खिलाड़ी बाहर, आकाश चोपड़ा ने चुनी प्लेइंग XI

IND vs ZIM T20: लगातार हार के बाद वापसी को बेताब टीम इंडिया, लेकिन जिम्बाब्वे के ये 2 घातक गेंदबाज बन सकते हैं बड़ा खतरा