9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टी20 ही नहीं संजू सैमसन का वनडे रिकॉर्ड भी है शानदार, 56.66 की औसत से बनाए हैं इतने रन, ऋषभ पंत से हैं कहीं बेहतर

वनडे में टीम इंडिया के मुख्य विकेट कीपर बल्लेबाज केएल राहुल हैं। लेकिन बैकअप विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत को चुना जाता है। पंत लंबे समय से भारतीय वनडे टीम का हिस्सा हैं, लेकिन वे अब तक कुछ खास नहीं कर पाये हैं। सैमसन की तुलना में उनके आंकड़े बेहद साधारण हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Mar 09, 2026

संजू सैमसन डाइट में शामिल करते हैं ये खास चीजें

भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (source: icc-cricket.com)

Sanju Samson ODI record: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फ़ाइनल मुक़ाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की है। भारत की इस ऐतिहासिक जीत के नायक विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन रहे। संजू ने न सिर्फ फ़ाइनल में ताबड़तोड़ पारी खेली। बल्कि पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। ऐसे में अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या चयनकर्ता संजू को वनडे टीम में भी जगह देंगे?

संजू ने अकेले दम पर भारत को वर्ल्ड कप जिताया

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले खराब फॉर्म के चलते संजू को प्लेइंग 11 से ड्रॉप कर दिया गया था। लेकिन सुपर 8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद उनकी वापसी हुई और इसके बाद संजू ने वो कर दिखाया शायद जिसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की थी।

टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने

संजू सैमसन ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 46 गेंदों में 89 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भी सैमसन बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 42 गेंदों में 89 रन बनाए थे और इससे पहले वेस्ट इंडीज के खिलाफ करो या मरो मुक़ाबले में नाबाद 97 रन की पारी खेली थी। टूर्नामेंट में खेले 5 मुकाबलों में संजू सैमसन ने 199 के स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए। संजू को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

संजू वनडे रिकॉर्ड भी है दमदार

सिर्फ टी20 में ही नहीं संजू का वनडे रिकॉर्ड भी बहुत जोरदार है। सैमसन को अबतक 16 मैच खेलने का मौका मिला है। इसकी 14 पारियों में 56.67 की शानदार औसत से उन्होंने 510 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं। दिसंबर 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पार्ल में खेले गए अपने आखिरी वनडे में उन्होंने शानदार शतक जड़ा था, जिससे उनका जबरदस्त फॉर्म साबित होता है। बोलेंड पार्क में खेले गए इस मैच में सैमसन ने 114 गेंद पर 108 रनों की पारी खेली थी। ऐसे में क्या भारतीय चयनकर्ता उन्हें वनडे में बैकअप विकेटकीपर के रूप में मौका देंगे?

सैमसन की तुलना में पंत का वनडे रिकॉर्ड बेहद साधारण

वनडे में टीम इंडिया के मुख्य विकेट कीपर बल्लेबाज केएल राहुल हैं। लेकिन बैकअप विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत को चुना जाता है। पंत लंबे समय से भारतीय वनडे टीम का हिस्सा हैं, लेकिन वे अब तक कुछ खास नहीं कर पाये हैं। सैमसन की तुलना में उनके आंकड़े बेहद साधारण हैं। पंत ने 2018 में वनडे डेब्यू किया था, तब से अबतक पंत 31 मैच खेल चुके हैं और उनके बल्ले से 900 रन भी नहीं आए हैं। पंत ने 27 पारियों में 33.5 की मामूली औसत से 871 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से मात्र एक शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 वर्ल्ड कप