कंगारू टीम के लिए मार्नस लाबुशेन और ट्रेविस हेड ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाए। हेड ने 219 गेंद पर 175 और ट्रेविस हेड ने 305 गेंद पर 163 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिये गए 497 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कैरेबियन टीम मात्र 77 रन पर ऑलआउट हो गई। चौथी पारी में वेस्टइंडीज का कोई भी बल्लेबाजी 20 रन का अंकाड़ा भी नहीं छू पाया।
Australia vs West Indies: द एडिलेड ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट मुक़ाबले में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 419 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। यह टेस्ट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया द्वारा रन के माध्यम से हासिल की गई सबसे बड़ी जीत है। ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिये गए 497 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कैरेबियन टीम मात्र 77 रन पर ऑलआउट हो गई। चौथी पारी में वेस्टइंडीज का कोई भी बल्लेबाजी 20 रन का अंकाड़ा भी नहीं छू पाया।
रनों के लिहाज से यह टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज की सबसे बड़ी हार है। ऑस्ट्रेलिया ने 53 साल पहले सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में वेस्टइंडीज को 382 रन से हराया था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 511 रन बनाए। कंगारू टीम के लिए मार्नस लाबुशेन और ट्रेविस हेड ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाए। हेड ने 219 गेंद पर 175 और ट्रेविस हेड ने 305 गेंद पर 163 रनों की पारी खेली। वहीं उस्मान खावज ने 62 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। वेस्टइंडीज के लिए अल्ज़ारी जोसेफ और डेवॉन थॉमस ने दो- दो, वहीं क्रेग ब्रेथवेट और जेशन होल्डर ने एक-एक विकेट हासिल किए।
जवाब में कैरेबियन टीम मात्र 214 पर ढेर हो गई। वेस्टइंडीज के लिए कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं लगा पाया। टीम के लिए तेजनारायण चंद्रपॉल ने 47 और एंडरसन फिलिप ने 43 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन लायन ने तीन, मिचेल स्टार्क और माइकल नेसेर ने दो-दो विकेट, और कैमरून ग्रीन ने एक विकेट लिया।
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट खोकर 199 रन बनाए। इस पारी में स्मान खावज ने सबसे ज्यादा 45 रनों की पारी खेली। वेस्टइंडीज के लिए अल्ज़ारी जोसेफ ने तीन, रॉस्टन चेस ने दो और एंडरसन फिलिप ने एक लिया। वेस्टइंडीज जवाब में मात्र 77 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क, माइकल नेसर और स्कॉट बोलैंड ने तीन-तीन जबकि नाथन लायन ने एक विकेट चटकाया।
135 सालों के टेस्ट इतिहास में सिर्फ 12 बार ही ऐसा हुआ जब कोई टीम 400 या उससे अधिक के अंतर से मुकाबला जीतने में सफल रही है। सबसे ज्यादा रन से जीतने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है। इंग्लैंड ने 1928 में ऑस्ट्रेलिया को 675 रन के विशाल अंतर से हराया था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने छह बार किसी टीम को 400 रन के अंतर से हराया।