क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया पर कहर बनकर टूटा जिम्बाब्वे, 9 बल्लेबाज नहीं पार कर पाए दहाई का आंकड़ा, 141 पर ढेर हुई टीम

AUS vs ZIM: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के शानदार 94 रनों की पारी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की टीम मात्र 141 रन पर ढेर हो गई। वॉर्नर के अलावा मात्र ग्लेन मैक्सवेल ही ढैया का आंकड़ा छू पाये और उन्होंने 19 रन बनाए।

2 min read

Australia vs Zimbabwe: जिम्बाब्वे की टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। जहां वह ऑस्ट्रेलिया से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रहा है। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-0 से आगे चल रहा है और इसका आखिरी मुक़ाबला टाउन्सविले के टोनी आयरलैंड स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में जिम्बाब्वे के गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया टीम पर कहर बनकर टूट पड़े हैं। जिम्बाब्वे ने कंगारूओं को मात्र 141 रन पर ढेर कर दिया है।

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के शानदार 94 रनों की पारी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की टीम मात्र 141 रन पर ढेर हो गई। वॉर्नर के अलावा मात्र ग्लेन मैक्सवेल ही ढैया का आंकड़ा छू पाये और उन्होंने 19 रन बनाए।

यह भी पढ़ें- एशिया कप में आज से शुरू होने जा रहे हैं सुपर 4 मुक़ाबले, पहला मुक़ाबला श्रीलंका और अफ़ग़ानिस्तान के बीच

वॉर्नर ने अपनी इस पारी में 14 चौकों और 2 सिक्स लगाए। बाकी अन्य सभी बल्लेबाज 5 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाये। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान एरोन फिंच ने 5, स्टीवन स्मिथ ने 1, एलेक्स कैरी ने 4, मार्कस स्टोइनिस ने 3 , कैमरन ग्रीन ने 3, मिशेल स्टार्क ने 2 और एडम ज़म्पा ने 1 रन बनाए। वहीं जोश हेज़लवुड और एश्टन एगर डक पर आउट हुए।


जिम्बाब्वे के लिए रयान बर्ली ने 5 विकेट चटकाए। इस गेंदबाज ने महज तीन ओवर में 10 रन खर्च कर आधी ऑस्ट्रेलियाई टीम को आउट किया। इसके अलावा ब्रैड इवांस ने 2 और सीन विलियम्स, विक्टर न्याउची और रिचर्ड नगारवा ने एक-एक सफलता हासिल की।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान ने हांगकांग को 155 रनों से हराया, सुपर 4 में कल भारत से मुकाबला

इस आसन लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही है। खबर लिखे जाने तक टीम ने 15 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 6 रन बना लिए हैं। क्रीज़ पर सलामी बल्लेबाज तदीवानाशे मारुमनी (31) और सिकंदर रज़ा (7) रन बनाकर खेल रहे हैं। इसके अलावा ताकुदज़्वानाशे कैतानो ने 19 और वेस्ले मधेवेरे ने 2 रन बनाए हैं।

Updated on:
03 Sept 2022 09:25 am
Published on:
03 Sept 2022 09:20 am
Also Read
View All