क्रिकेट

IND A vs AUS A: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ यूथ वनडे के लिए चुनी A टीम, स्क्वॉड में 14 इंटरनेशनल खिलाड़ी शामिल

Australia Youth ODI Team: भारत ए के खिलाफ दो चार दिवसीय और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ए टीम का ऐलान हो गया है। पीटर हैंड्सकॉम्ब की वापसी ने उनके टेस्ट करियर को नई उम्मीद दी है, जबकि वनडे टीम में 14 इंटरनेशनल खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
2 min read
Sep 01, 2026
Sam Konstans jasprit Bumrah
सैम कॉन्स्टांस और जसप्रीत बुमराह (फोटो- IANS)

Australia A Squad For India Tour 2026: भारत दौरे पर यूथ सीरीज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया स्कॉड का ऐलान कर दिया है। वनडे टीम में उसने 15 में से 14 ऐसे खिलाड़ियों को चुना है, जो इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। दूसरी ओर भारतीय टीम में यंग खिलाड़ी शामिल हैं, जिसमें वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटों को भी जगह मिली है। भारत ए टीम के खिलाफ होने वाली दो चार दिवसीय और इंडिया U19 के खिलाफ होने वाले तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ए टीम में सैम कॉन्स्टांस, एरॉन हार्डी और टॉड मर्फी जैसे खिलाड़ी शामिल है। ये तीनों खिलाड़ियों ने भारत के खिलाफ ही डेब्यू किया था।

4 टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज

ऑस्ट्रेलिया ए इस महीने के आखिर में दौरे के चार दिवसीय मैचों के लिए पुडुचेरी जाएगी, जिसके बाद तीन 50-ओवर के मैच होंगे। भारत ए के खिलाफ सीरीज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले दौरे पर आ रहे कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के पास सीनियर टीम में जगह बनाने का यह मौका है। इस टीम में 35 साल के हैंड्सकॉम्ब भी शामिल हैं, हालांकि वह सिर्फ चार दिवसीय मैचों के लिए चुने गए हैं। हैंड्सकॉम्ब ने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के पिछले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टूर के सभी चार टेस्ट में खेलने के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है।

ऑस्ट्रेलिया A की टीम में डॉगेट और रिचर्डसन के अलावा टॉड मर्फी, सैम कॉन्स्टास और नाथन मैकस्वीनी को भी जगह दी गई है।

मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा, "हम इस टूर को ऑस्ट्रेलिया के लिए सबकॉन्टिनेंट के हालात में परफॉर्मेंस और गेम स्टाइल डेवलप करने का एक जरूरी हिस्सा मानते हैं। यह उन खिलाड़ियों का एक मजबूत रिप्रेजेंटेशन है, जो अगले साल इंडिया जाने वाले ग्रुप का हिस्सा बनने की दौड़ में होंगे या जिन्हें भविष्य में और मौके मिलने की संभावना दिख रही है।"

ऑस्ट्रेलिया ए की चार दिवसीय टीम

ब्रेंडन डॉगेट, जैक एडवर्ड्स, पीटर हैंड्सकॉम्ब, सैम हार्पर, लियाम हैचर, कैंपबेल केलावे, सैम कोंस्टास, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, फर्गस ओ’नील, जोश फिलिप, झाई रिचर्डसन, कोरी रोचिचियोली, जेसन संघा और लियाम स्कॉट।

ऑस्ट्रेलिया ए वनडे टीम

महली बियर्डमैन, निखिल चौधरी, बेन ड्वारशुइस, जैक एडवर्ड्स, एरॉन हार्डी, स्पेंसर जॉनसन, सैम कोंस्टास, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, मिच ओवेन, जोश फिलिप, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट और लैकलन शॉ।

ऑस्ट्रेलिया ए वनडे टीम के खिलाड़ियों का इंटरनेशनल अनुभव

खिलाड़ीइंटरनेशनल डेब्यू की स्थिति
महली बियर्डमैनT20I डेब्यू जनवरी 2026, पाकिस्तान के खिलाफ
निखिल चौधरीT20I डेब्यू जून 2026, बांग्लादेश के खिलाफ
बेन ड्वारशुइसT20I 2022 से, ODI 2024 से
जैक एडवर्ड्सT20I डेब्यू जनवरी 2026, पाकिस्तान के खिलाफ
एरॉन हार्डीT20I और ODI 2023 से
स्पेंसर जॉनसनT20I और ODI 2023 से
सैम कॉन्स्टासटेस्ट डेब्यू दिसंबर 2024, भारत के खिलाफ
नाथन मैकस्वीनीटेस्ट डेब्यू 2024, भारत के खिलाफ
टॉड मर्फीटेस्ट डेब्यू 2023, भारत के खिलाफ
मिचेल ओवेनT20I और ODI 2025 से
जोश फिलिपT20I और ODI 2021 से
तनवीर संघाT20I और ODI 2023 से
लियाम स्कॉटODI डेब्यू जून 2026, बांग्लादेश के खिलाफ
लैकलन शॉU19 और A टीम, अब तक इंटरनेशनल डेब्यू नहीं
Updated on:
01 Sept 2026 12:19 pm
Published on:
01 Sept 2026 12:16 pm
Also Read
View All
Duleep Trophy 2026: वैभव सूर्यवंशी के बाद मोहम्मद शमी ने किया कमाल, डिफेंडिंग चैंपियन की हालत खराब

ENG vs PAK: इंग्लैंड में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद मीटिंग में क्या बातें करते हैं पाकिस्तानी खिलाड़ी, मोहम्मद अब्बास ने किया खुलासा

ENG vs PAK: बीच सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट का ड्रामा देख भड़के कामरान अकमल, इंग्लैंड में बचे खिलाड़ियों की बताई हालत

CPL 2026: शिमरन हेटमायर ने उड़ाए 9 छक्के और 8 चौके, तूफानी शतक ठोक अमेजन वॉरियर्स को दिलाई रोमांचक जीत

AUS vs SA ODI Series: वर्ल्डकप से पहले ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम में बड़ा बदलाव, मार्नस लाबुशेन ड्रॉप, ट्रेविस हेड- मिचेल मार्श की वापसी