1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CPL 2026: शिमरन हेटमायर ने उड़ाए 9 छक्के और 8 चौके, तूफानी शतक ठोक अमेजन वॉरियर्स को दिलाई रोमांचक जीत

CPL 2026 के 22वें मैच में शिमरन हेटमायर की नाबाद 111 रन की तूफानी पारी के दम पर अमेजन वॉरियर्स ने त्रिनबागो नाइट राइडर्स को 9 रन से हरा दिया। हेटमायर ने 43 गेंदों पर 9 छक्कों और 8 चौकों की मदद से शतक जड़ा
2 min read
Google source verification
Shimron Hetmyer

शिमरन हेटमायर (फोटो- CPL 2026)

Shimron Hetmyer Century in CPL 2026: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 के 22वें मुकाबले में अमेजन वॉरियर्स ने त्रिनबागो नाइट राइडर्स रोमांचक मुकाबले में 9 रन से हरा दिया। इस मुकाबले में टीम के स्टार बल्लेबाज शिमरन हेटमायर ने विस्फोटक शतकीय पारी खेली। उन्होंने 40 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और 43 गंदों में 111 रन बनाकर नाबाद रहे। हेटमायर ने अपनी पारी में 9 छक्के और 8 चौके उड़ाए।

हेटमायर-शेफर्ड की आई आंधी

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेजन वॉरियर्स ने शिमरन हेटमायर की तूफानी शतकीय पारी की बदौलत 16 ओवर में 5 विकेट पर 185 रन बनाए थे। हेटमायर ने अपने टी20 करियर का दूसरा शतक लगाया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने मात्र 43 गेंदों पर 9 छक्के और 8 चौकों की मदद से नाबाद 111 रन की पारी खेली। इसके अलावा, रोमारियो शेफर्ड ने आखिरी ओवरों में 7 गेंदों पर नाबाद 27 रन बनाए। शेफर्ड ने अपनी पारी में 3 छक्के और 2 चौके लगाए। हेटमायर और शेफर्ड ने आखिरी 13 गेंदों पर 45 रन बनाकर टीम का स्कोर 5 विकेट पर 185 रन तक पहुंचाया। त्रिनबागो नाइट राइडर्स की तरफ से अकील हुसैन, सुनील नरेन, लाहिरू कुमारा और उस्मान तारिक ने 1-1 विकेट लिए।

त्रिनबागो को मिला 182 रन का लक्ष्य

त्रिनबागो को डीएलएस के नियम के मुताबिक 16 ओवर में 182 रन का लक्ष्य दिया गया था। त्रिनबागो 7 विकेट पर 172 रन ही बना सकी और मैच 9 रन से हार गई। त्रिनबागो के लिए एलेक्स हेल्स ने मात्र 23 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। हेल्स ने मात्र 24 गेंदों पर 7 छक्कों और 1 चौके की मदद से 55 रन की पारी खेली। शमार जोसेफ ने बोल्ड कर हेल्स की पारी का अंत किया। इसके अलावा, कप्तान निकोलस पूरन ने भी 4 छक्के और 3 चौकों की मदद से 43 रन की पारी खेली। इन दोनों तूफानी पारियों के बावजूद त्रिनबागो जीत हासिल नहीं कर सकी।

अमेजन वॉरियर्स के लिए मोहम्मद नबी ने बेहद किफायती गेंदबाजी की, जिसकी टीम की जीत में निर्णायक भूमिका रही। नबी ने 3 ओवर में मात्र 20 रन देकर 3 विकेट लिए। ड्वेन प्रिटोरियस, शमार जोसेफ, कप्तान इमरान ताहिर और खैरी पियरे ने 1-1 विकेट लिए।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग