क्रिकेट

टी20 वर्ल्ड कप और भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, डेविड वॉर्नर को नहीं मिली जगह

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में किया जाएगा। इसके लिए ऑस्ट्रेलिया ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। वहीं उससे पहले कंगारू टीम भारत ने टीम मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी।

2 min read
Sep 01, 2022
australia.png
ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया।

Australia T20 World Cup squad: इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए मेजबान टीम ने अपने स्क्वाड की घोषणा कर दी है। वर्ल्ड कप में कंगारू टीम की कमान एरॉन फिंच को सौंपी गई है। जबकि उपकप्तानी पैट कमिंस को बनाया गया है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी 15 सदस्यीय टीम में सिंगापुर से खेलने वाले टिम डेविड को जगह दी है। टिम ने आधिकारिक रूप से स्विच किया है और अब सिंगापुर की बजाय ऑस्ट्रेलियाई टीम से खेलते नजर आयेंगे।

ऑस्ट्रेलिया 9 महीने पहले यूएई में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप का विजेता है। ऐसे में चयनकर्ताओं ने टीम से ज्यादा छेड़छाड़ नहीं की है और वही चैम्पियन टीम को फिर से उतारा है। इसमें सिर्फ एक बदलाव हुआ है। टिम डेविड को स्पिनर मिचेल स्वेपसन की जगह मौका मिला है। इसके साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए भी टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को शामिल नहीं किया गया है। वर्क लोड को देखते हुए वॉर्नर को आराम दिया गया है। वॉर्नर की जगह टीम में कैमरून ग्रीन को शामिल किया जाएगा।

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारत दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलना है। यह मैच 20, 23 और 25 सितंबर को खेले जाएंगे. तीनों मैच क्रमशः मोहाली, नागपुर और हैदराबाद में होंगे।

वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड - एरॉन फिंच (कप्तान), मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर, मार्कस स्टोइनिस, एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क और एडम जाम्पा।

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड - एरॉन फिंच (कप्तान), मैथ्यू वेड, मार्कस स्टोइनिस, एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क और एडम जाम्पा।

Published on:
01 Sept 2022 10:11 am