6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI 1st T20: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग 11 से बाहर, तो नमन धीर का T20I डेब्यू

IND vs WI 1st T20 Toss and Playing XI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज मंगलवार को लखनऊ में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। आइये मैच से पहले दोनों टीमों की प्‍लेइंग इलेवन पर एक नजर डालते हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Oct 06, 2026

IND vs WI 1st T20 Toss and Playing XI

भारत बनाम वेस्‍टइंडीज पहला टी20। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/ddsportschannel)

India vs West Indies 1st T20 Toss and Playing XI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के बाद पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को लखनऊ के भारत रत्‍न श्री अटल बिहारी इकाना क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टॉस जीतकर अय्यर ने कहा कि हम पहले बॉलिंग करेंगे, क्‍योंकि मिट्टी मिली-जुली है और दूसरी पारी में थोड़ी ओस भी होगी। उन्होंने कहा कि विंडीज ने पिछले कुछ सालों में टी20 क्रिकेट में अपना दबदबा बनाया है। उनके पास शानदार बैटिंग और ऑल-राउंडर हैं। इस मैच की प्‍लेइंग इलेवन से रवि बिश्‍नोई, नीतीश रेड्डी और वैभव सूर्यवंशी को बाहर रख गया है। जबकि नमन धीर भारत के लिए टी20 डेब्‍यू कर रहे हैं।

'हम भी पहले बॉलिंग करते'

वहीं, वेस्‍टइंडीज के कप्‍तान शाई होप ने कहा कि हम भी पहले बॉलिंग करते। इंडिया में आमतौर पर ओस की वजह से चेज करना ज्‍यादा अच्छा होता है। हम बेहतर डिफेंड नहीं कर सकते। ड्रेसिंग रूम में क्या बातचीत हुई? इस पर उन्‍होंने कहा कि बस फिर से एडजस्ट करने के बारे में बात हुई। आप जिस भी कंडीशन में आते हैं, वह बहुत अलग होती है और एक प्लेयर के तौर पर आपको भारत में फिर से इन कंडीशन में एडजस्ट करना होता है। हमें बस अपना बेस्ट क्रिकेट खेलना है और उम्मीद है कि रिजल्ट मिलेगा। प्लेइंग इलेवन को लेकर उन्‍होंने कहा कि हमारे पास छह बॉलिंग ऑप्शन और कुछ ऑल-राउंडर भी हैं।

भारत बनाम वेस्टइंडीज T20I हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

कैरेबियाई टीम ने भारतीय टी20 टीम को हमेशा टक्कर दी है। भारत और वेस्टइंडीज के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इन दोनों के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 20 मैचों में भारत टीम ने जीत दर्ज की है, वहीं वेस्टइंडीज ने 10 मैच जीते हैं। जबकि एक मैच का परिणाम नहीं निकल सका। इस तरह अभी तक भारत का पलड़ा कुछ ज्‍यादा ही भारी रहा है और विपक्षी टीम के लिए टीम इंडिया को उसके घर में हरा पाना आसान होने वाला नहीं है।

भारत की प्‍लेइंग इलेवन

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव।

वेस्टइंडीज की प्‍लेइंग इलेवन

शाई होप (विकेट कीपर), कामिल पूरन, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, रोस्टन चेस, अकील होसेन, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ।