6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ind vs WI T20I Lucknow Weather Update: भारत-वेस्‍टइंडीज मुकाबले में बाधा डाल सकती है बारिश? जानें लखनऊ में मैच के दौरान हर घंटे के मौसम का ताजा हाल

IND vs WI 1st T20I Lucknow Weather Report: भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले ही मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है। आइये इस मुकाबले से पहले लखनऊ के मौसम का ताजा हाल आपको बताते हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Oct 06, 2026

IND vs WI 1st T20I Lucknow Weather Report

लखनऊ के भारत रत्‍न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्‍टेडियम में बारिश का नजारा। (फाइल फोटो सोर्स: एक्‍स@/IANS)

India vs West Indies 1st T20IEkana Weather Report: भारत के व्‍हाइट बॉल दौरे पर आई वेस्‍टइंडीज की टीम वनडे सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद अब टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलने को तैयार है। पांच मैचों की इस सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के भारत रत्‍न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्‍टेडियम में मंगलवार 6 अक्‍टूबर को खेला जाना है। दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से उतरेंगी, लेकिन इस मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है। आइये इससे पहले लखनऊ के मौसम पर नजर डालते हैं और आपको बताते हैं कि मैच के दौरान हर घंटे कितनी बारिश की संभावना है?

लखनऊ के मौसम का हाल

आज-कल उत्‍तर प्रदेश का मौसम काफी बिगड़ा हुआ है। कुछ दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। ऐसे में लखनऊ में खेले जाने वाले पहले टी20 मुकाबला भी बारिश से प्रभावित हो सकता है। एक्‍यूवेदर के मुताबिक, मैच शुरू होने से पहले कुछ बारिश होने का पूर्वानुमान है। ऐसे में टॉस में देरी हो सकती है। हालांकि मैच के समय मौसम छिटपुट बारिश हो सकती है, लेकिन अच्‍छी खबर ये है कि ज्‍यादातर मौसम साफ रहने की उम्मीद है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि दर्शक थोड़ी बहुत रुकावट के साथ पूरे मैच का लुत्‍फ उठा पाएंगे। आइये एक नजर मैच के दौरान हर घंटे बारिश के पूर्वानुमान पर एक नजर डालते हैं-

6 बजे - मैच शुरू होने से पहले शाम को 6 बजे लखनऊ में 14 प्रतिशत बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की गई है। ऐसे में 6.30 बजे होने वाले टॉस में कुछ देरी हो सकती है।

7 बजे - मैच भारतीय समयानुसार, शाम 7 बजे से शुरू होगा। इस दौरान बारिश की संभावना महज एक प्रतिशत तक रह जाएगी। इसका मतलब है कि मैच शुरू के समय मौसम साफ हो जाएगा।

8 बजे - रात 8 बजे भी एक्‍यूवेदर के मुताबिक, सिर्फ एक प्रतिशत बारिश का पूर्वानुमान है।

9 बजे - लखनऊ में रात 9 बजे मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। इस दौरान भी महज एक प्रतिशत बारिश का अनुमान है।

10 बजे - रात 10 भी एक प्रतिशत बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की गई है।

11 बजे - मैच के अंतिम समय में भी सिर्फ एक प्रतिशत बारिश की संभावना है। इस दौरान लखनऊ का तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

इंडिया स्क्वॉड

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी और नमन धीर।

वेस्टइंडीज स्क्वॉड

शाई होप (विकेट कीपर), कामिल पूरन, आमिर जांगू, शिमरोन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, रोस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, अकील होसेन, शमर जोसेफ, मैथ्यू फोर्ड, कीमो पॉल, क्वेंटिन सैम्पसन और शमर स्प्रिंगर।