क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला, विराट के लिए मैच जीतना इसलिए जरूरी

लगातार दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। तीन मैचों की सीरिज में पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में रहा था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Nov 2020, 9:22 AM IST
india vs Australia
लगातार दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।

नई दिल्ली। रविवार को मेजबान ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शुरू हो गया है। सिडनी के क्रिकेट ग्राउंड में आज ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच का लगातार दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला काफी अहम है। साफ है कि फिंच बड़ा स्कोर खड़ा कर विराट टीम के सामने बड़ी चुनौती पेश करना चाहते हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में किया एक बदलाव

भारतीय टीम दूसरे मैच में भी बिना किसी बदलाव से उतरी है जबकि ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। इस मैच में ऑस्ट्रलिया की ओर से घायल ऑलराउंडर मार्क्स स्टोइनिस की जगह मोइसेस हेनरिक्स को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। पिछले मैच में गेंदबाजी के दौरान स्टोइनिस चोटिल हो गए थे और अपना ओवर भी पूरा नहीं कर पाए थे। बता दें कि तीन वनडे मैच की इस सीरिज में इंडिया के लिए आज का मैच जीतना जरूरी है। ऐसा इसलिए पहला मैच ऑस्टेलिया के पक्ष में रहा था।

Updated on:
29 Nov 2020, 9:22 AM IST
Published on: