क्रिकेट

पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, आस्‍ट्रेलिया ने पाक जाने से किया मना, अब दौरे के लिए जाएगी यहां

क्रिकेट आस्‍ट्रेलिया ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया है। देश की सरकार ने नहीं दी जाने की स्‍वीकृति।
2 min read
PCB
पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, आस्‍ट्रेलिया ने पाक जाने से किया मना, अब दौरे के लिए जाएगी यहां

कराची : पाकिस्‍तान बहुत दिनों से इस कोशिश में लगा है कि लंबे समय से उसके देश में बंद अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट को शुरू किया जाए। लेकिन कोई भी टीम उसके यहां दौरे पर आने को तैयार नहीं है। इस वजह से वह अपने मैच खाड़ी देशों में करवा रहा है। कुछ दिनों पहले विंडीज टीम ने पाकिस्‍तान में आकर खेलने के संकेत दिया था और ऐसा लग रहा था कि मार्च में होने वाले सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया भी पाकिस्‍तान में जाकर खेलने को तैयार हो जाएगी, लेकिन अब उसने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान का दौरा करने की स्‍वीकृति नहीं दी। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने दोनों देशों के बीच आगामी एकदिवसीय सीरीज को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कराने का निर्णय लिया है। पांच मैचों की यह सीरीज अब 22 मार्च से 31 मार्च तक शारजाह, अबुधाबी और दुबई में खेली जाएगी।

पहले दो मैच पाक में खेलने का था प्रस्‍ताव
पीसीबी ने ऑस्ट्रेलिया को पांच मैचों की सीरीज के लिए पहले दो मैच पाकिस्तान में खेलने का प्रस्‍ताव दिया था, ताकि पाकिस्‍तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी सुनिश्चित कर सके। आस्‍ट्रेलिया ने इस पर अब तक कोई जवाब नहीं दिया था तो माना जा रहा था कि वह पाकिस्‍तान जाकर खेलने के लिए तैयार हो जाएगी, लेकिन अब उसने मना कर दिया है।

21 सालों से आस्‍ट्रेलियाई टीम नहीं गई है पाक
बता दें कि 2009 में श्रीलंकाई टीम की बस पर हुए आतंकवादी हमले के बाद कोई भी टीम पाकिस्तान में खेलने नहीं गई है। हालांकि पिछले दो वर्षों में पाकिस्तान सुपर लीग के दो सत्र के फाइनल तथा विश्व एकादश, श्रीलंका और विंडीज टीमें पाकिस्‍तान में जाकर मैच खेल चुकी है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सुरक्षा कारणों से 1998 के बाद पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है।

Published on:
10 Feb 2019 09:59 pm