5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘कप्तानों के पास पहले जैसा कंट्रोल नहीं’, पाकिस्तान क्रिकेट में फेरबदल के बाद बाबर आजम की भूमिका पर उठे सवाल

Babar Azam Captaincy: इंग्‍लैंड सीरीज गंवाने के बाद पाकिस्‍तान क्रिकेट में बड़े फेरबदल के बाद मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच माइकल एथरटन ने कप्‍तान बाबर आजम की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब कप्‍तानों के पास पहले जैसा कंट्रोल नहीं रहा है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Sep 04, 2026

Babar Azam, england vs pakistan,

पाकिस्‍तान टीम के कप्‍तान बाबर आजम। (फोटो सोर्स: IANS)

Michael Atherton on Babar Azam Authority: इंग्‍लैंड के खिलाफ पाकिस्तान को शुरुआती दो टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा है। सीरीज 2-0 से गंवाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टेस्ट टीम में बड़े बदलाव करते हुए सात खिलाड़ियों को वापस घर भेज दिया। मोहम्मद रिजवान, सलमान अली आगा और इमाम-उल-हक उन प्‍लेयर्स में शामिल हैं, जिन्हें सीरीज के बीच हटा दिया गया, जबकि कोच सरफराज अहमद और उमर गुल को भी जाने के लिए कह दिया गया। इस मामले में पाकिस्‍तान के कप्‍तान बाबर आजम ने चुप्‍पी साध रखी है। वहीं, अब इंग्‍लैंड के पूर्व खिलाड़ी माइकल एथरटन ने बाबर आजम के अधिकार और पाकिस्तान के कप्तानों की भूमिका पर सवाल उठाया है।

राशिद लतीफ ने बताया था डमी कप्‍तान

पाकिस्‍तान की टेस्‍ट टीम अब माइक हेसन की कोचिंग में 9 सितंबर से एजबेस्टन सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट खेलेगी। पाकिस्‍तान टीम में बड़े पैमाने पर हुए बदलावों के बाद बाबर आजम भी बढ़ती जांच के दायरे में आ गए हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने हाल ही में कहा था कि सात खिलाड़ियों को घर भेजे जाने के बाद बाबर आजम को चुप्‍पी तोड़ते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए था। इसके साथ ही लतीफ ने उन्हें 'डमी कप्तान' भी कहा था।

अब एथरटन ने अब सवाल उठाया है कि क्या बाबर आजम या असल में पाकिस्तान के किसी भी कप्तान का बोर्ड के इतने बड़े दखल के बाद भी टीम में इतना असर है कि वे अच्छे से उसे लीड कर सकें। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का मानना ​​है कि ऐजबेस्‍टन टेस्ट में चाहे जो भी हो, इन बदलावों का पाकिस्तान पर लंबे समय तक असर पड़ सकता है।

'यह खिलाड़ियों को मैनेज करने का कोई तरीका नहीं'

स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट पॉडकास्ट पर एथरटन ने कहा कि इससे लंबे समय में नुकसान होगा। यह खिलाड़ियों को मैनेज करने का कोई तरीका नहीं है और न ही लंबे समय का विजन बनाने का कोई तरीका है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि एक कप्तान बाबर आजम के लिए यह बहुत बुरी स्थिति है। इस टीम में उनके या असल में पाकिस्तान के किसी भी कप्तान के पास आखिर किस तरह का अधिकार है?

'आजकल के कप्तानों के पास पहले जैसा कंट्रोल नहीं'

एथरटन ने कहा कि इंग्लैंड दौरे की घटनाओं से बाबर आजम के लिए पाकिस्तान ड्रेसिंग रूम पर अपना अधिकार जमाना बहुत मुश्किल हो सकता है। उन्होंने माना कि आजकल के कप्तानों के पास पहले जैसा कंट्रोल नहीं है, लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एक कप्तान के पास अभी भी टीम के मामलों में अपनी बात कहने का अधिकार होना चाहिए। कोई भी समझ सकता है कि आजकल कप्‍तान सबसे पावरफुल नहीं है, आप 30 साल पहले नहीं जा रहे हैं, जब शायद वे ही सब कुछ चलाते थे, लेकिन टीम में उनका कुछ दबदबा होना चाहिए।