
नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-11 के फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ देने बाले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर शेन वॉटसन को लेकर ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी ने बाड़ा बयान दिया है। वॉटसन ने साथी खिलाड़ी और किंग्स एलेवेन पंजाब के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने भावुक बयान देते हुए वॉटसन की तारीफ की है और कहा है के ऑस्ट्रेलियाई फैंस ने कभी शेन वॉटसन की कीमत नहीं समझी।
स्टोइनिस ने दिया भावुक कर देने वाला बयान
जी हां! स्टोइनिस ने वॉटसन की तारीफ करते हुए कहा के शेन वॉटसन चाहें तो अभी भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए क्रिकेट खेल सकते हैं। मैंने महसूस किया है कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में खेलने वाले इस दिग्गज खिलाड़ी की ऑस्ट्रेलियाई फैंस ने कभी कीमत ही नहीं समझी।' वॉटसन एक महान खिलाड़ी हैं और उनकी अहमियत दुनिया के किसी भी महान खिलाड़ी से कम नहीं है। बता दें वॉटसन ने आईपीएल के फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की ताबतोड़ पिटाई करते हुए नाबाद 117 रन पारी खेलकर अपनी टीम को चैंपियन बनाया था। इस सीजन में यह वॉटसन का दूसरा शतक था। इससे पहले वॉटसन ने लीग मैच में अपनी की पुरानी टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ तूफानी शतक जड़ा था।
इस आईपीएल में किया शानदार प्रदर्शन
इस आईपीएल में वॉटसन एक अलग ही अंदाज़ में नज़र आए। उन्होंने चेन्नई के लिए ऊपर बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। इस सीजन में वॉटसन ने 15 पारियों में 154.59 के स्ट्राइक रेट से कुल 555 रन बनाए हैं। जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। वॉटसन अंतरराष्ट्रिय क्रिकेट से सन्यास के चुके हैं 36 साल के वॉटसन अगले साल शायद ही आईपीएल में दिखे। दो साल बाद आईपीएल में वापसी कर रही चेन्नई सुपरकिंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईपीएल का तीसरा ख़िताब अपने नाम किया। इस ख़िताब को जीतने के साथ ही चेन्नई मुंबई इंडियंस के साथ सबसे ज्यादा आईपीएल ख़िताब जीतने वाली टीम के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।