क्रिकेट

Aus vs Eng 4th Test: चौथे टेस्‍ट में इंग्लैंड का जबरदस्‍त पलटवार, पहले दिन ही ऑस्‍ट्रेलिया को 152 पर समेटा

Aus vs Eng 4th Test Day 1 Highlights: एशेज में लगातार तीन टेस्‍ट हारने के बाद इंग्लैंड ने चौथे टेस्‍ट में जबरदस्‍त पलटवार किया है। इंग्‍लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए मेजबान ऑस्‍ट्रेलिया को पहले दिन दो सेशन में ही ऑस्‍ट्रेलिया की पहली पारी को 152 रनों पर समेट दिया है।
less than 1 minute read
Dec 26, 2025
Aus vs Eng 4th Test Day 1 Highlights
स्‍टीव स्मिथ को आउट करने की खुशी मनाते जोश टंग। (फोटो सोर्स: espncricinfo)

Aus vs Eng 4th Test Day 1 Highlights: एशेज का चौथा टेस्‍ट एमसीजी में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्‍लैंड के कप्‍तान बेन स्‍टोक्‍स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसे इंग्लिश गेंदबाजों ने सही साबित किया और मेजबान ऑस्‍ट्रेलिया पहली पारी को महज 152 रनों पर समेट दिया। ऑस्‍ट्रेलिया की ओर से माइकल नेसर ने सबसे ज्‍यादा 35 रन की पारी खेली। जबकि अन्‍य कोई बल्‍लेबाज 30 के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सका। वहीं, इंग्‍लैंड के लिए जोश टंग ने पांच विकेट हॉल लिया तो गस एटकिंसन ने दो विकेट चटकाए।

ऑस्‍ट्रेलिया का खराब प्रदर्शन

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी ऑस्‍ट्रेलिया की शुरुआत बेहद ही खराब रही, उसने महज 27 के स्‍कोर पर ट्रैविस हेड (12) का विकेट गंवा दिया। हेड को एटकिंसन ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद दूसरा विकेट भी महज 31 के स्‍कोर पर गिर गया, जब जोश टंग ने जेक वेदराल्‍ड (10) को जेमी स्मिथ के हाथों कैच कराया। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और ऑस्‍ट्रेलिया की टीम पहले दिन पहले दो सेशन में ही 152 रनों पर सिमट गई।

8 बल्‍लेबाज 20 के आंकड़े को भी नहीं छू सके

ऑस्‍ट्रेलिया की ओर से पहली पारी में सबसे ज्‍यादा 35 रन माइकल नेसर ने बनाए तो उस्‍मान ख्‍वाजा ने 29 रन और एलेक्‍स कैरी ने 20 रन बनाए। इनके अलावा अन्‍य 8 बल्‍लेबाज 20 के आंकड़े को भी नहीं छू सके।

इंग्‍लैंड की घातक गेंदबाजी

इंग्‍लैंड की ओर से बेहद घातक गेंदबाजी हुई। जोश टंग ने अपना पांच विकेट हॉल पूरा किया। टंग ने जेक वेदराल्‍ड, मार्नस लाबुशने, स्‍टीव स्मिथ, माइकल नेसर और स्‍कॉट बोलैंड को अपना शिकार बनाया। वहीं, गस एटकिंसन ने दो विकेट अपने नाम किए। इनके अलावा ब्रायडन कार्स और बेन स्‍टोक्‍स ने एक-एक विकेट लिया।

Updated on:
26 Dec 2025 09:58 am
Published on:
26 Dec 2025 09:37 am
Also Read
View All
AUS vs BAN: मैके टेस्ट के पहले ही दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का भी बुरा हाल, स्टार्क और इस्लाम ने बरपाया कहर

फिर विवादों में स्टीव स्मिथ, बांग्लादेश की DRS चर्चा में दिया दखल, अंपायर ने लिया यह एक्शन, देखें Video

Mitchell Starc record: टेस्ट क्रिकेट में 10वें सबसे सफल गेंदबाज बने मिचेल स्टार्क, डेल स्टेन को पछाड़ा रचा इतिहास

Duleep Trophy 2026 Live Streaming: वैभव सूर्यवंशी कल फिर दिखेंगे एक्शन में, जानें कब, कहां और कैसे देख सकते हैं दलीप ट्रॉफी के मुक़ाबले

AUS vs BAN: मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी से बदल दिया टेस्ट क्रिकेट का इतिहास, 22 गेंदों में बांग्लादेश की आधी टीम को किया ढेर