ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय गान की जगह गलती से भारत का राष्ट्रीय गान बज गया। इसको सुन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और स्टेडियम में मौजूद दर्शक हैरान रह गए, लेकिन आयोजकों को इस गलती का एहसास हुआ और उन्होंने भारतीय राष्ट्रगान को रोक दिया।
Australia vs England, Champions Trophy 2025: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का चौथा मुक़ाबला इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला का रहा है। लाहोर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच से पहले मेजबान पाकिस्तान से एक बड़ा ब्लंडर हो गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, चैम्पियंस ट्रॉफी में हर मुक़ाबले से पहले मैच खेलने वाली दोनों टीमों के राष्ट्रीय गान बजाए जाते हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय गान की जगह गलती से भारत का राष्ट्रीय गान बज गया। इसको सुन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और स्टेडियम में मौजूद दर्शक हैरान रह गए, लेकिन आयोजकों को इस गलती का एहसास हुआ और उन्होंने भारतीय राष्ट्रगान को रोक दिया।
आयोजकों की यह गलती हैरान करने वाली थी क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। हाइब्रिड मॉडल के तहत भारत अपने सभी मैच दुबई में खेल रहा है। मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। खबर लिखे जाने तक टीम ने 21 ओवर में विकेट के नुकसान पर 143 रन है। पूर्व कप्तान जो रूट 42 और बेन डकेट 62 रन बनाकर क्रीज पर हैं।