क्रिकेट

AUS vs NED: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, मार्कस स्टोइनिस चोट के चलते बाहर, इस खिलाड़ी को मिला मौका

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। पिछले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस चोटिल हो गए हैं। उनके स्थान पर कैमरून ग्रीन को मौका दिया गया है।
less than 1 minute read
aus_vs_ned.jpg

Australia vs Netherlands, World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का 24वां मुक़ाबला पांच बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया के लिए यश टूर्नामेंट अबतक मिला जुला रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद श्रीलंका और पाकिस्तान पर आसान जीत के साथ शानदार वापसी की है। वहीं नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हरा एक बड़ा उलटफेर किया है। ऐसे में उनसे इस मैच में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। पिछले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस चोटिल हो गए हैं। उनके स्थान पर कैमरून ग्रीन को मौका दिया गया है। ऐसा माना जा रहा था कि ट्रेविस हेड इस मैच में वापसी कर सकते हैं। लेकिन कमिंस ने बताया कि वे अब भी पूरी तरह से मैच खेलने के लिए फिट नहीं हैं। वहीं नीदरलैंड ने इस मैच के लिए अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड

नीदरलैंड: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ'डॉड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, लोगन वान बीक, रोल्फ वान डर मर्व, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन।

Published on:
25 Oct 2023 01:42 pm