24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs IRE Pitch Report: जिस पिच पर खेला जाएगा भारत-आयरलैंड का मैच, वहां 130 रन का भी नहीं है औसत स्कोर

भारत और आयरलैंड के बीच अब तक आठ मुकाबले खेले गए हैं और आठों में भारतीय टीम को जीत मिली है। पहली बार दोनों टीमें साल 2009 में आमने-सामने हुई थीं, जहां भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jun 24, 2026

IRE vs IND

भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी (photo - BCCI)

Belfast Pitch Report, IND vs IRE T20 Series 2026: भारत और आयरलैंड के बीच दो टी20 मैचों की सीरीज बेलफास्ट के सिविल सर्विसेज क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर खेली जाएगी। पहला मुकाबला 26 जून को होगा, जबकि दूसरा मैच 28 जून को खेला जाएगा। लेकिन इस मैदान के औसत स्कोर के आंकड़े उन फैंस को निराश कर सकते हैं, जो वैभव सूर्यवंशी सहित भारतीय बल्लेबाजों से बड़ी पारियों की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

पहली पारी का औसत स्कोर सिर्फ 127

आपको बता दें कि यहां 33 मुकाबले खेले गए हैं, जहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 13 मैच जीते हैं, जबकि पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को 19 बार जीत मिली है। हालांकि सबसे खास बात यह है कि इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर सिर्फ 127 रन है। वहीं दूसरी पारी में यहां औसतन सिर्फ 112 रन बनते हैं।

यह सिर्फ टी20 का ही नहीं, बल्कि वनडे क्रिकेट का भी यही हाल है। वनडे में भी यहां पहली पारी का औसत स्कोर सिर्फ 201 और दूसरी पारी का 181 रन है। दोनों टी20 मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 6:00 बजे से शुरू होंगे। मैचों का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Networks) और सोनी लिव ऐप (Sony Liv App) पर देखा जा सकता है।

आयरलैंड को पहली जीत का इंतजार

भारत और आयरलैंड के बीच अब तक आठ मुकाबले खेले गए हैं और आठों में भारतीय टीम को जीत मिली है। पहली बार दोनों टीमें साल 2009 में आमने-सामने हुई थीं, जहां भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2009 से लेकर अब तक भारतीय टीम हर बार आयरलैंड को हराती रही है। इससे पहले जब भारतीय टीम आयरलैंड दौरे पर जाती थी तो मुकाबले डबलिन में खेले जाते थे, लेकिन इस बार दोनों टी20 मुकाबले नॉर्दन आयरलैंड की राजधानी बेलफास्ट में खेले जाएंगे। ऐसे में यह पिच भारतीय टीम के लिए चुनौती साबित हो सकती है।

दोनों टीमों का स्क्वाड इस प्रकार है

आयरलैंड: लोर्कन टकर (कप्तान), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज, गैविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैक्कार्थी, जय मूंद्रा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, रूबेन विल्सन।

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।