8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेक लिब्बी ने लिस्ट-ए क्रिकेट में रचा इतिहास, बैक-टू-बैक 3 श‍तक लगातार तोड़ा रुतुराज गायकवाड़ का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Jake Libby breaks Ruturaj Gaikwad record: भारतीय स्‍टार बल्‍लेबाज रुतुराज गायकवाड़ के लिस्‍ट ए क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा औसत से रन बनाने के रिकॉर्ड को इंग्लिश खिलाड़ी और वॉरसेस्टरशायर के कप्तान जेक लिब्बी ने तोड़ दिया है। लगातार तीन शतक के साथ अब वह इस मामले में दुनिया के नंबर-1 बल्‍लेबाज बन गए हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Aug 08, 2026

Jake Libby breaks Ruturaj Gaikwad record, Ruturaj Gaikwad,

रुतुराज गायकवाड़ (फोटो- IANS)

Jake Libby breaks Ruturaj Gaikwad record: वॉरसेस्टरशायर के कप्तान जेक लिब्बी ने लिस्‍ट ए क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। वह भारतीय बल्‍लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को पीछे छोड़कर लिस्ट एक क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा औसत के साथ रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस इंग्लिश खिलाड़ी ने ससेक्स के खिलाफ नाबाद 109 रन की पारी है, जो उनकी लगातार तीसरी सेंचुरी है। इसके साथ ही उनका औसत 61.4 पर पहुंच गया है। लिब्बी के अब इस फॉर्मेट में 56 मैचों के बाद 2,456 लिस्ट-ए रन हैं, जिसमें छह शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं।

लगातार तीन शतक और सभी 109 रन की पारी

वॉर्सेस्टरशायर के कप्तान ने ससेक्स के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेलते हुए 96 गेंदों पर नाबाद 109 रन बनाए। जब उनकी टीम 334 रन के मुश्किल लक्ष्‍य का पीछा कर रही थी। उनके हालिया फॉर्म को और भी खास बनाने वाली बात यह है कि लिब्बी ने इस स्‍पर्धा में अपनी पिछली तीन पारियों में 109-109 रन बनाए हैं। उनकी शानदार पारी मिडलसेक्स के खिलाफ नाबाद 109 रन से शुरू हुई, जिससे वॉर्सेस्टरशायर ने 294 रन के लक्ष्‍य का पीछा किया। इसके बाद उन्होंने एसेक्स के खिलाफ भी 109 रन ही बनाए, हालांकि इस मैच में उनकी टीम 377 के लक्ष्‍य को हासिल नहीं कर सकी।

लिब्बी ने बनाया लिस्ट-ए रिकॉर्ड

लिब्‍बी ने अब ससेक्स के खिलाफ नाबाद 109 रन की पारी खेलते हुए अपने लिस्ट ए औसत को 56 मैचों के बाद 61.4 कर दिया। इससे पहले रुतुराज गायकवाड़ 58.61 के औसत के साथ शीर्ष पर थे। गायकवाड़ 104 लिस्‍ट ए मैचों की 100 पारियों में 5334 रन बना चुके हैं। सैम हेन 58.18 के औसत के साथ तीसरे पायदान पर हैं, उनके बाद माइकल बेवन, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल हैं।
गिल ने 123 लिस्‍ट ए मैचों की 121 पारियों में 53.84 के औसत से 5664 रन बनाए हैं।

लिस्‍ट-ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा बल्लेबाजी औसत

खिलाड़ीकरियरमैचपारीरनऔसतशतकअर्धशतक
जेक लिब्‍बी2019–202656532,45661.40618
ऋतुराज गायकवाड़2017–20261041005,33458.612120
सैम हेन2013–202665633,08458.181018
माइकल बेवन1989–200642738515,10357.8613116
विराट कोहली2006–202635033716,59157.805988
चेतेश्वर पुजारा2006–20231301275,75957.011634
शुभमन गिल2017–20261231215,65453.841531
पृथ्वी शॉ2017–202671713,59253.611016
खुर्रम मंज़ूर2002–20221661657,92253.522739
एबी डिवियर्स2003–201826325211,12353.472963