8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राशिद खान ने रचा इतिहास, छह विकेट झटक आयरिश टीम को किया ढेर, ODI में ऐसा करने वाले पहले स्पिनर

राशिद खान ने तीसरी बार अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में छह या उससे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बना दिया है। वे ऐसा करने वाले दुनिया के पहले स्पिनर हैं।
3 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Aug 08, 2026

Rashid Khan

अफगानिस्तान ने पूर्व कप्तान राशिद खान (फोटो- IANS)

Rashid Khan, Ireland vs Afghanistan, 2nd ODI: अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुक़ाबला ब्रेडी क्रिकेट क्लब में खेला गया। बारिश से वधित इस मैच में अफगानिस्तान ने पूर्व कप्तान राशिद खान की घातक गेंदबाजी की मदद से आयरलैंड को 92 रनों से हरा दिया। राशिद ने इस मुक़ाबले में 34 रन देकर 6 विकेट झटककर इतिहास रच दिया।

राशिद खान ने रचा इतिहास

राशिद खान अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में तीन बार एक पारी में छह या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के पहले स्पिनर बन गए हैं। राशिद के अलावा वानिंदु हसारंगा, इमरान ताहिर, शाहिद आफरीदी, अकिला धनंजय, संदीप लामिछाने और अजंता मेंडिस ने अपने वनडे करियर में दो-दो बार छह विकेट हॉल हासिल किए हैं।

​​बारिश की वजह से घाटाए गए ओवर

बता दें कि बारिश की वजह से पहला वनडे बिना टॉस के ही रद्द हो गया था। दूसरे मैच की शुरुआत भी खराब मौसम के कारण देर से हुई, जिससे इसे घटाकर 47 ओवर का कर दिया गया। इब्राहिम जादरान की कप्तानी में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 299 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड की टीम 33.4 ओवर में 207 रनों पर सिमट गई।

गुरबाज ने जय मूंड्रा की पिटाई की

बादल छाए होने के कारण आयरलैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गेंदबाजों को नई गेंद से अच्छी मूवमेंट मिल रही थी। मार्क अडेयर ने मेडन ओवर के साथ शुरुआत की और उसके बाद तीन रन वाला ओवर डाला। लेकिन उनके साथी जय मूंड्रा को रहमानुल्लाह गुरबाज ने शुरुआत में ही निशाने पर ले लिया।

मूंड्रा ने गुरबाज को पवेलियन भेजा

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की जमकर पिटाई हुई। अपने शुरुआती दो ओवरों में उन्होंने दो बार नो-बॉल की और चार बाउंड्री दीं। उनका तीसरा ओवर भी खराब रहा, जिसमें गुरबाज ने एक छक्का और फिर एक चौका जड़ा। लेकिन आखिरकार मूंड्रा को सफलता मिली जब गुरबाज एक और आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश में दो गेंद बाद कैच आउट हो गए।

मैच के आखिर में आयरलैंड ने जोरदार वापसी की और 21 रनों के अंदर अफगानिस्तान के तीन विकेट झटके। हशमतुल्लाह शाहिदी की आक्रामक लेकिन सधी हुई 21 गेंदों की 36 रनों की पारी ने अफगानिस्तान को मजबूत स्थिति तक पहुंचाया। जवाब में पॉल स्टर्लिंग का विकेट जल्दी गिरने के बावजूद आयरलैंड ने अच्छी शुरुआत की और पावरप्ले में 1 विकेट पर 65 रन बना लिए। एंडी बालबर्नी क्रीज पर सहज दिखे और खराब गेंदों का पूरा फायदा उठाया। अपना सिर्फ चौथा वनडे खेल रहे केड कारमाइकल ने सलीम साफी के 14वें ओवर में 21 रन कूटकर अफगानिस्तान पर दबाव बनाया।

हालांकि, यह आयरलैंड के लिए मोमेंटम हासिल करने वाला टर्निंग पॉइंट साबित नहीं हुआ। राशिद खान ने जल्दी-जल्दी बालबर्नी और टेक्टर को आउट कर दिया। लोर्कन टकर और कारमाइकल ने पारी को संभालने की कोशिश की और कारमाइकल ने 44 गेंदों में अपना पहला वनडे अर्धशतक पूरा किया।

टकर के दुर्भाग्यपूर्ण रन-आउट के कारण 38 रनों की यह साझेदारी टूट गई। एलबीडब्ल्यू की अपील के दौरान वे गेंद पर नजर नहीं रख पाए और आउट हो गए। इसके ठीक अगले ओवर में कारमाइकल भी आउट हो गए, जिससे आयरलैंड का स्कोर 5 विकेट पर 152 रन हो गया।

इसके बाद बेन कैलिट्ज और कर्टिस कैम्फर ने जबरदस्त हमला करते हुए अगले तीन ओवरों में 41 रन बनाए (जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल थे)। लेकिन राशिद ने कैलिट्ज को बोल्ड करके इस साझेदारी को खत्म कर दिया। उस विकेट के बाद आयरलैंड की पारी लड़खड़ा गई और उन्होंने चार ओवरों में सिर्फ नौ रन पर अपने आखिरी चार विकेट गंवा दिए। इसी के साथ अफगानिस्तान ने पांच मैचों की सीरीज में बढ़त बना ली।