8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साई सुदर्शन के चोटिल होने के बावजूद नहीं होगी सरफराज खान की भारतीय टीम में वापसी? आखिर चयनकर्ता क्यों कर रहे नज़रअंदाज़

टीम इंडिया में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद सरफराज खान को ड्रॉप कर दिया गया और अब उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। ऐसे में सवाल यह है कि साई सुदर्शन के चोट के कारण बाहर होने पर क्या उन्हें श्रीलंका के खिलाफ मौका मिलेगा?
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Aug 08, 2026

sarfaraz khan

भारतीय क्रिकेटर सरफराज खान। ( File Photo Credit - IANS)

Sarfarz Khan, India vs Srilanka Test Series: भारतीय युवा बल्लेबाज सरफराज खान को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है। पहले उन्हें टीम में अपनी जगह बनाने के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा। सरफराज ने रणजी ट्रॉफी में 2 सीजन 900 से ज्यादा रन बनाए और सभी डोमेस्टिक टूर्नामेंट में जोरदार प्रदर्शन किया। आखिरकार 2024 में उन्हें डेब्यू का मौका मिला। लेकिन शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद सिर्फ छह मुकाबलों के बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया।

सरफराज को लगातार किया जा रहा नज़रअंदाज़

सरफराज ने हार नहीं मानी और लगातार डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन चयनकर्ता न सिर्फ उन्हें भारतीय टीम से नजरअंदाज कर रहे हैं, बल्कि इंडिया-ए के लिए भी नहीं चुन रहे हैं। श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि क्या चयनकर्ता सरफराज खान को मौका देंगे, या फिर बिना किसी ठोस वजह के उन्हें एक बार फिर नजरअंदाज कर दिया जाएगा।

सरफराज का बेहतरीन प्रदर्शन

भारत के लिए सरफराज खान ने 6 टेस्ट मैचों की 11 पारियों में 37.10 की औसत से 371 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक भी जड़े हैं। उन्होंने पिछली बार नवंबर 2024 में भारत के लिए खेला था, जहां न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने दमदार पारी खेली थी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा था शतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में उन्होंने 150 रनों की शानदार पारी खेली थी। हालांकि इसके बाद वह पूरी सीरीज में फ्लॉप रहे और भारत यह सीरीज हार गया था। सरफराज खान भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का हिस्सा थे, जहां बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम को 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन उन्हें वहां एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद उन्हें दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए भी नजरअंदाज कर दिया गया।

स्पिन अच्छा खेलते हैं सरफराज

सरफराज स्पिन बहुत अच्छी खेलते हैं और टीम इंडिया इस समय मिडिल ऑर्डर में संघर्ष कर रही है। मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजों के सामने बार-बार घुटने टेक रहे हैं। ऐसे में सरफराज को मौका देना टीम के लिए अच्छा साबित हो सकता है।

WTC में भारत की स्थिति

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की अंक तालिका में भारत और श्रीलंका दोनों का ही बुरा हाल है। भारत 9 मैचों में मात्र चार जीतकर 48.15 प्रतिशत के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद है। वहीं श्रीलंका चार मैचों में एक जीतकर 41.67 प्रतिशत के साथ छठे नंबर पर काबिज है। भारत को अगर WTC के फाइनल की रेस में बने रहना है तो उसे श्रीलंका के खिलाफ यह सीरीज हर हाल में जीतनी होगी।