8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफगानिस्तान ने Cricket World Cup 2027 के लिए किया क्वालीफाई, आखिरी स्थान के लिए वेस्टइंडीज बांग्लादेश में रेस

अफगानिस्तान ने आयरलैंड को हराकर World Cup 2027 के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया है। अब अंतिम डायरेक्ट स्पॉट के लिए बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच सीधी टक्कर है। भारत के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज इन दोनों टीमों का भाग्य तय करेगी।
2 min read
Google source verification
India vs Afghanistan

अफगानिस्‍तान क्रिकेट टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

Afghanistan Cricket Team Qualify For World Cup 2027: नॉर्दर्न आयरलैंड में आयरलैंड को हराकर अफगानिस्तान ने अगले साल दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाले वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया है। अफगानिस्तान के क्वालिफिकेशन के बाद अब डायरेक्ट एंट्री के लिए सिर्फ एक जगह बची है, जिसकी रेस में बांग्लादेश और वेस्टइंडीज की टीमें शामिल हैं। आईसीसी वनडे रैंकिंग में बांग्लादेश फिलहाल 9वें स्थान पर है, जबकि वेस्टइंडीज 10वें स्थान पर बनी हुई है।

वेस्टइंडीज की राह हुई मुश्किल

वर्ल्ड कप 2027 में सीधे प्रवेश के लिए 30 सितंबर 2026 की कट-ऑफ तारीख से पहले टीमों को अपनी रैंकिंग मजबूत करनी होगी। बांग्लादेश को आगामी दिनों में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है। अगर यह सीरीज नहीं होती है, तो भी बांग्लादेश सीधे क्वालीफाई कर जाएगा। हालांकि, अगर सीरीज खेली जाती है और बांग्लादेश हारता है, तो वेस्टइंडीज के लिए दरवाजे खुल सकते हैं। ऐसी स्थिति में वेस्टइंडीज को सितंबर में भारत के खिलाफ होने वाली 3 वनडे मैचों की सीरीज में जीत दर्ज करनी होगी।

विश्व कप 2027 के फॉर्मेट की बात करें तो इसमें कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी। मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को डायरेक्ट एंट्री मिली है, जबकि नामीबिया को क्वालीफायर मैच खेलने होंगे। टूर्नामेंट की शुरुआत 4 अक्टूबर 2027 से होगी और 21 नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इसके लिए कुल 12 वेन्यू तय किए गए हैं, जिनमें दक्षिण अफ्रीका के 8, जिम्बाब्वे के 3 और नामीबिया का 1 स्टेडियम शामिल है। दूसरी ओर, वेस्टइंडीज पर लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि 2023 वर्ल्ड कप क्वालीफायर में नीदरलैंड्स से हारने के बाद भी टीम मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाने से चूक गई थी।

अब तक सीधे क्वालीफाई करने वाली टीमें

भारत, साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग