8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SL XI: यशस्वी जायसवाल 0 पर लौटे पवेलियन, श्रीलंका XI ने दूसरे दिन के खेल से पहले घोषित कर दी पारी

India vs Sri Lanka XI: श्रीलंका लायंस के खिलाफ वार्म-अप मैच में श्रीलंका द्वारा 363/8 पर पारी घोषित करने के बाद भारत की शुरुआत खराब रही। यशस्वी जायसवाल दूसरी गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए, जिसके बाद केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल ने पारी को संभाला।
2 min read
Google source verification
SL XI vs IND Warm Up

भारत बनाम श्रीलंका XI वॉर्म अप (फोटो- BCCI)

IND vs SL XI Warm Match Update: भारत और श्रीलंका XI के बीच खेले जा रहे वार्म-अप मैच के दूसरे दिन के खेल से पहले श्रीलंका XI ने अपनी पहली पारी घोषित कर दी। पहले दिन के खेल के अंत तक श्रीलंका XI ने 90 ओवरों में 8 विकेट खोकर 363 रन बनाए थे। दिन का खेल खत्म होने तक केशारा नुवंथा 9 रन और दिलुम सुदीरा 1 रन बनाकर नाबाद थे। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पारी की दूसरी ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उन्हें विश्वा फर्नांडो ने सुदीरा के हाथों कैच आउट कराया।

राहुल-पडिकल ने संभाला मोर्चा

इसके बाद कप्तान केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल ने क्रीज पर संभालकर बल्लेबाजी की। पहली पारी में गेंदबाजी के दौरान भारत की ओर से रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार को 2-2 सफलताएं मिलीं, जबकि अंशुल कंबोज ने 1 विकेट हासिल किया। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि सारांश जैन, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज में से किसी भी गेंदबाज को कोई सफलता नहीं मिल सकी।

नोंडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर खेले जा रहे मुकाबले में निशान मदुशंका और रविन्दु रसंथा ने श्रीलंका को मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी की। पहले विकेट के रूप में मदुशंका 11 चौकों और 1 छक्के की मदद से 66 रन बनाकर आउट हुए। शानदार ओपनिंग साझेदारी का फायदा मध्यक्रम और निचले क्रम के बल्लेबाजों ने उठाया है और उपयोगी पारियां खेल टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

सलामी बल्लेबाज रविन्दु रसंथा ने 71 रन बनाए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए पसिंदु सोरियाबंदरा ने 35, चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए पवन रथनायके ने 39, पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए अहान विक्रमसिंघे ने 31, छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान सोनल दिनुशा ने 52 रन की पारी खेली। आठवें नंबर के बल्लेबाज रमेश मेंडिस ने भी 32 रन बनाए। इन्हीं पारियों की बदौलत श्रीलंका 8 विकेट पर 363 रन तक पहुंच सकी।

सिराज को नहीं मिली सफलता

भारतीय टीम के शीर्ष तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा विकेट लेने में सफल नहीं रहे हैं। अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 15 ओवर की गेंदबाजी में 64 रन देकर 2 विकेट लिए हैं। कुलदीप यादव और मानव सुथार को भी 2-2 विकेट मिले हैं। गुरनूर बरार ने 1 विकेट लिया। भारतीय टीम के लिए अच्छी बात यह है कि तीनों स्पिनरों ने विकेट लेने में सफलता हासिल की है। तीनों स्पिनरों के आगामी 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में अहम भूमिका होने वाली है।