8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

49 गेंद डॉट डाल Sunrisers Leeds के गेंदबाजों ने मचाई सनसनी, ब्रायडन कार्स ने किया बड़ा कारनामा

The Hundred 2026: द हंड्रेड 2026 के 24वें मैच में सनराइजर्स लीड्स ने रयान रिकल्टन की 65 रनों की पारी और ब्रैंडन कार्स की शानदार गेंदबाजी के दम पर बर्मिंघम फोनिक्स को 45 रनों से हरा दिया।
2 min read
Google source verification
Sunrisers Leeds

सनराइजर्स लीड्स (फोटो- The Hundred X)

Sunrisers Leeds vs Birmingham Phoenix: द हंड्रेड 2026 के 24वें मुकाबले में सनराइजर्स लीड्स ने बर्मिंघम फोनिक्स को 45 रन से हराकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर जगह बना ली है। अब प्लेऑफ की रेस में सनराइजर्स की टीम ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। शुक्रवार की देर रात खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स लीड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंदों में 7 विकेट खोकर 169 रन बनाए। 170 रन के लक्ष्य के जवाब में बर्मिंघम फोनिक्स की टीम 124 रन ही बना सकी और 45 रन से मुकाबला हार गई।

रिकल्टन ने फिर खेली शानदार पारी

बर्मिंघम फोनिक्स के कप्तान डेनोवन फरेरा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सनराइजर्स लीड्स की शुरुआत एक बार फिर शानदार रही। मिचेल मार्श और रयान रिकल्टन ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। 32वीं गेंद पर मिचेल मार्श 34 रन बनाकर आउट हुए, तब टीम का स्कोर 52 रन था। उसके बाद हैरी ब्रूक 56वीं गेंद पर और जैक क्रॉली 65वीं गेंद पर आउट हो गए। हालांकि, रयान रिकल्टन ने एक छोर संभाले रखा और 37 गेंदों में 65 रन की पारी खेली।

दूसरे छोर पर ज्यादा देर तक कोई बल्लेबाज टिक नहीं पाया, लेकिन इसके बावजूद टीम ने 169 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। बर्मिंघम की ओर से उस्मान तारिक ने 20 गेंदों में सिर्फ 28 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि टॉम हेल्म ने 20 गेंदों में 25 रन देकर 8 डॉट गेंदें फेंकी। टीम की ओर से कुल 34 डॉट बॉल डाली गईं।

बर्मिंघम की शुरुआत रही खराब

170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बर्मिंघम फोनिक्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 72 रन पर ही अपने 5 विकेट गंवा दिए। मिचेल ओवेन 12, विल स्मीद 9, जो क्लार्क 25, कप्तान डेनोवन फरेरा 3 और रेहान अहमद 0 रन बनाकर आउट हुए।

ब्रैंडन कार्स की घातक गेंदबाजी के सामने विरोधी टीम के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। उन्होंने 20 गेंदों में 13 डॉट गेंदें फेंकी और 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा अबरार अहमद ने 20 गेंदों में 11 डॉट गेंदें फेंकी, तो मैथ्यू पॉट्स ने भी 20 गेंदों में 11 डॉट गेंदें डालीं। बर्मिंघम फिनिक्स की पारी की 100 गेंदों में से 49 गेंदें डॉट रहीं, जिसकी वजह से उन्हें शर्मनाक हार झेलनी पड़ी।