7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SL: शुभमन गिल चोट के चलते हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? रेस में सबसे आगे तीन दावेदार

Shubman Gill: भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल हाथ की उंगली में इंजरी के चलते श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वार्म-अप मैच नहीं खेल रहे हैं, अगर वह 15 अगस्‍त से शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले फिट नहीं हो पाते हैं, तो उनकी जगह कौन ले सकता है? आइये एक नजर दावेदारों की लिस्‍ट पर डालते हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Aug 07, 2026

Shubman Gill Injury, Shubman Gill and Gautam Gambhir, IND vs SL,

भारत और श्रीलंका इलेवन का मैच देखते भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर। (फोटो सोर्स: वीडियो स्‍क्रीन शॉट)

Shubman Gill Injury: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिलों खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही है। वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा चोट के चलते पहले ही बाहर चल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह के अनफिट होने की वजह से आकिब नबी को रिप्‍लेस किया गया है। वहीं, साई सुदर्शन चोट की वजह से अभी भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्‍सीलेंस में हैं। इसी बीच कप्तान शुभमन गिल भी दाएं हाथ की उंगली में चोट की वजह से श्रीलंका इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय वार्म-अप मैच नहीं खेल रहे हैं। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि अगर वह 15 अगस्त से पहले पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए, तो उनकी जगह कौन ले सकता है। फिलहाल उनके नंबर-4 पोजीशन की रेस में तीन स्टार बल्लेबाजों को सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है। आइये उनके बारे में आपको भी बताते हैं।

सरफराज खान की फिर लग सकती है लॉटरी

घरेलू क्रिकेट के स्टार बल्‍लेबाज सरफराज खान की एक बार फिर से लॉटरी लग सकती है। कप्तान शुभमन गिल अगर बाहर होते हैं, तो उनकी जगह नंबर-4 के लिए सरफराज ही सबसे बड़े दावेदार हैं, जिन्‍होंने नवंबर 2024 में भारत के लिए अपना आखिरी टेस्‍ट मैच खेला था। श्रीलंका के खिलाफ सरफराज कमबैक कर सकते हैं। उनका घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट में औसत 64 से भी अधिक का है।

ऋतुराज गायकवाड़ लंबे समय से नंबर-4 पर कर रहे बल्‍लेबाजी

ऋतुराज गायकवाड़ को हाल ही में दिलीप ट्रॉफी 2026 के लिए वेस्ट जोन की कप्तानी सौंपी गई है। शुभमन गिल के टीम इंडिया से बाहर होने पर ऋतुराज को भी श्रीलंका भेजा जा सकता है, वह पिछले कुछ समय से नंबर-4 पर ही बल्‍लेबाजी कर रहे हैं।

श्रीलंका दौरे पर भारत ए टीम में शामिल थे शेख रशीद

बता दें कि जब भारत ए की टीम श्रीलंका के दौरे पर गई थी, तब शेख रशीद को टीम में शामिल किया गया था। शेख रशीद ने उस दौरान बल्ले से महत्‍पूर्ण भूमिका भूमिका अदा की थी। अगर गिल को बाहर होना पड़ता है तो रशीद को भी मौका दिया जा सकता है।

श्रीलंका दौरे पर मौजूदा भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन*, देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, सारांश जैन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकिब नबी और गुरनूर बराड़।